Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया

Abhinesh Pandey September 15, 2022

जन जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सामूहिक श्रमदान से होगी गांवों में साफ -सफ़ाई

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर 15 सितंबर 2022

कृषि,जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री श्री चौबे ने इस मौके पर राज्य में जन जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह स्वच्छता रथ 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य में  स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हाट- बाजारों एवं गांवों का भ्रमण करेगा। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के संचालक श्री संजय अग्रवाल , जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि मित्तल, सभी राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन  सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसका  उद्देश्य गांवों में स्वच्छता हेतु जनजागरूकता लाना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 15 सितम्बर  से 02 अक्टूबर 2022 तक सभी ग्रामों में जमा कूड़े कचरे को श्रमदान के माध्यम से सफाई की जायेगी। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, सोकपिट का निर्माण, कम्पोस्ट पिट का निर्माण , प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रीकरण, घर-घर कचरा एकत्रीकरण के लिए सामूहिक श्रमदान किया जाएगा, इसमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा बढ़ -चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के अंतर्गत प्रदेश में 1,14,871 व्यक्तिगत शौचालय, 9382 सामुदायिक शौचालय, 302 बायोगैस संयंत्र व 2 फिकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना की जा चुकी है। वहीं 5135 गांवों में कचरे का प्रबंधन व 6872 गांव में तरल अपशिष्ट का प्रबंधन का कार्य किया गया है जिससे अबतक 4193 गाव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत इस साल 8000 गांवों को ओडीएफ बनाने का लक्ष्य  है । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा जो गांव को ओडीएफ प्लस श्रेणी में आ गए हैं, उन्हें ओडीएफ घोषित करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Post navigation

Previous अग्रसेन जयंती की तैयारियां शुरू,समिति गठित एवं 26 को मुख्य समारोह
Next लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 20 को प्लेसमेंट कैंप

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.