Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत का वक्तव्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत का वक्तव्य

Abhinesh Pandey September 3, 2022

 

*भूपेश अपने शुभचिंतको का नाम करें सार्वजनिक*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*हवा में बात करना बंद करें भूपेश बघेल*

*मुख्यमंत्री का बयान यानि “चोर की दाढ़ी में तिनका”*

रायपुर/ 03 सितंबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ईडी और आयकर विभाग के छापे की संभावना जताने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मूणत ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां किसी को बताकर छापा नहीं मारती हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञात हो चुका है कि वह अपने गलत कामों को और अधिक दिनों तक नहीं छुपा सकते हैं। वह समझ चुके हैं कि उनके और उनसे जुड़े लोगों के भ्रष्टाचार का खुलासा निकट भविष्य में होना तय है,इसलिए वह छापों की आशंका जताकर अपने पाप छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। मूणत ने आगे कहा कि भूपेश बघेल कितनी भी कोशिश कर लें,वह कांग्रेस सरकार के किसी किसी भी घोटले को नहीं छुपा पाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता मूणत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से चोर की दाढ़ी में तिनका की कहावत चरितार्थ होती दिखाई दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का ज़िक्र करते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा कि आयकर और ईडी के छापे पड़ने के संबंध में उन्हें उनके किसी शुभचिंतक ने जानकारी दी है। सीएम भूपेश बघेल को जनता को यह भी बताना चाहिए कि वह कौन है,जिसने उन्हें इतनी गुप्त जानकारी दी है। क्योंकि इस तरह का बयान देकर आयकर और ईडी की सूचना तंत्र पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। मूणत ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साफ़ करना चाहिए कि अगर वाकई में उनको पहले ही छापों के की जानकारी मिल रही है या वह केवल शिगूफा छोड़ रहे हैं। अगर उनका दावा सही है कि इसका मतलब है कि वह किसी तरह पहले सूचना पाकर जांच को प्रभावित करना चाहते हैं या फिर सिर्फ ढींगे हांककर अपने सस्ते बयानों को सुर्खियां बना रहे हैं।

 

मूणत ने आगे कहा कि शराबबंदी का झूठा वादा करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़ी बेशर्मी से झारखंड के विधायकों को सरकारी गाडी में दारु मुर्गा पहुंचाकर उन्हें अय्याशी करने का माहौल दे रहे हैं और इसे मेहमानो का स्वागत कह रहे हैं। अगर कोई पत्रकार उनसे सवाल पूछना चाहता है,तो उसे धमकाकर जवाब देने से बचते हैं। ऐसा दोहरा आचरण रखने वाला व्यक्ति लोकतंत्र की रक्षा करने की दुहाई दे रहा है ,जो कि सरासर झूठ है। राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने यह तय कर लिया है कि गोबर सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है,इसलिए वह कांग्रेस नेताओं के स्तरहीन बयानों के प्रभाव में नहीं आने वाली है।

Post navigation

Previous तापड़िया दंपत्ति ने दिव्यांग बच्चों के बीच मनाये जन्मदिन को यादगार बताया
Next डायल 112 के जवान ने बचाई नवजात शिशु की जान

Related Stories

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026
औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

July 17, 2026
जैव विविधता अनुसंधान में नई तकनीकों से परिचित हुए स्नातकोत्तर विद्यार्थी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जैव विविधता अनुसंधान में नई तकनीकों से परिचित हुए स्नातकोत्तर विद्यार्थी

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…
  • जैव विविधता अनुसंधान में नई तकनीकों से परिचित हुए स्नातकोत्तर विद्यार्थी
  • नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं

You may have missed

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026
औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

July 17, 2026
जैव विविधता अनुसंधान में नई तकनीकों से परिचित हुए स्नातकोत्तर विद्यार्थी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जैव विविधता अनुसंधान में नई तकनीकों से परिचित हुए स्नातकोत्तर विद्यार्थी

July 17, 2026
नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.