Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्राहक सेवा केंद्र लूट का आरोपी गिरफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्राहक सेवा केंद्र लूट का आरोपी गिरफ्तार

Abhinesh Pandey August 27, 2022

रायपुर। पिछले सप्ताह फाफाडीह स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर जानलेवा हमला कर राशि लूटने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले की वजह पैसों के हस्तांतरण को लेकर आरोपी ने योजनाबद्ध ढंग से इस घटना को अंजाम दिया था।
पूरे घटना क्रम का मीडिया के सामने पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि बलौदाबजार निवासी अभिषेक यादव इस लूट प्रकरण का मुख्य आरोपी है और उसने बदला लेने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि वारादात को अंजाम देने के लिए वह पहले भी दो बार रायपुर आ चुका था और ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक याला प्रकाश पर हमले की योजना तैयार कर चुका था। याला के सिर पर हथोड़ा मारने के बाद अभिषेक भाग गया था। हुलिया बदलने व अपनी पहचान को छुपाने के लिए अभिषेक ने अपने बाल अलग तरह से कटवा लिए, शेव करके खुद का लुक बदल लिया था, मगर उसका आइडिया काम न आया। अभिषेक के पास से पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे गए 38 हजार 510 रुपए बरामद किए और इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल हथोड़ी, ग्लब्स और बैग को भी जप्त किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12
पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व वह किसी काम से रायपुर आया था, इसी दौरान उसका पैसे खत्म हो गए थे। अपने एक दोस्त से रुपए मंगवाए, मैं याला प्रकाश के ग्राहक सेवा केन्द्र में गया। याला के क्यू आर कोड़ का फोटो लेकर दोस्त को भेजा और 3000 रुपए मांगे। दोस्त ने रकम भेज दी मगर याला ने तब कह दिया कि पैसे नहीं आए और मुझे रुपए नहीं दिए। इसके बाद मैंने उसे सबक सिखाने की ठान ली। मैं पहले भी 2 बार लूट करने की नियत से आया मगर तब कर नहीं पाया। 22 अगस्त को मैं याला प्रकाश के ग्राहक सेवा केन्द्र में आया। पहले फोटो कापी करवाई इसके बाद मौका पाकर अपने पास रखे हथौड़ी से याला प्रकाश के सिर पर हमला किया और हाथों में ग्लब्स पहनकर कैश काउंटर में रखे कैश को लूटकर भाग निकला।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक के इस हमले में गंभीर रुप से घायल याला प्रकाश अभी भी शहर के एक निजी अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Post navigation

Previous बहनों की स्वागत के लिए तैयार है मुख्यमंत्री निवास
Next एनआईए रायपुर शाखा कार्यालय का उद्घाटन

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं

July 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं

July 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.