Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • वायदा खिलाफी भाजपा का इतिहास- कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वायदा खिलाफी भाजपा का इतिहास- कांग्रेस

Abhinesh Pandey August 22, 2022

 

किसानों, आदिवासियों, युवाओं से किया वायदा भाजपा ने 15 साल में पूरा नही किया था

रायपुर/22 अगस्त 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल तक वायदा खिलाफी, भ्रष्टाचार और युवाओं के साथ धोखा करने वाली भाजपा रोजगार के नाम पर आंदोलन कर घड़ियाली आंसू बहा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि किसानों, आदिवासियों, युवाओं से किया गया वायदा भाजपा ने 15 साल में पूरा नही किया था। 2003 के विधानसभा चुनाव में हर शिक्षित बेरोजगार को 500 रू. बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा भाजपा ने किया था। पन्द्रह साल सरकार चलाने के बाद भी एक भी बेरोजगार को भाजपा ने बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया था। 2003 के चुनाव में ही हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने का वायदा भाजपा ने किया था लेकिन नहीं दिया। 2003 में ही भाजपा ने वायदा किया था स्वरोजगार देने हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध वाली गाय देंगे लेकिन प्रदेश के किसी भी आदिवासी को भाजपा ने 15 सालों तक गाय नहीं दिया था। भाजपा की वायदा खिलाफी का इतिहास 2003 ही नहीं 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में भी हुआ था। 2008 में भी भाजपा ने किसानों से वायदा खिलाफी किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनावों में वायदा कर उसे भूल जाना भाजपा की पुरानी फितरत है। झूठे और लोक लुभावन वायदों के दम पर ही तो भाजपा छत्तीसगढ़ में तीन बार सरकार बनाई थी। 2003 से लेकर हर विधानसभा चुनावों में किसानों से आदिवासियों से वायदे ही तो करते थे, संकल्प लेते थे, चुनाव के बाद भूल जाते थे। नगरीय निकाय चुनाव 2019 के संकल्प पत्र में भी भाजपा 2013 के विधानसभा चुनाव की भांति ‘‘पहल’’ शब्द के नाम से जनता को फिर ठगना चाहती है। इस संकल्प पत्र में कुल 11 वायदों का पहल करने की बात कही गयी है। पहल क्या होता है? पहल की जगह करेंगे क्यों नहीं लिखा? 2013 में कहा था 2100 रू. धान का समर्थन मूल्य देने की पहल करेंगे, बाद में कहा हमने वायदा थोड़ी किया था पहल करेंगे कहा था, प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर पहल कर दिया। जनता भाजपा के धोखेबाजी वायदा खिलाफी वाले चरित्र को समझ चुकी है। लोग अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले। जनता जानती है उनके शहरों को बेहतर विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। राज्य में भी कांग्रेस की सरकार है स्थानीय निकायों में कांग्रेस के प्रतयाशी जीतकर आयेंगे तो विकास बेहतर सामंजस्य से होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है वो करती है। जनता से वादा कर वादा खिलाफी करना भाजपा का चरित्र है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 4 में हर घर रोजगार देने का वादा किया था कहा था छत्तीसगढ़ के युवाओं को राजीव मित्र योजना के तहत रोजगार दिया जायेगा जिसके अंतर्गत 10 लाख बेरोजगार युवाओं सामुदायिक विकास आरै समाज सेवी गतिविधयों में भाग लेने पर न्यूनतम प्रति माह 2500 रूपये प्रदान किया जायेगा। राजीव गांधी मितान योजना के माध्यम से 13800 कलब के माध्यम युवा के वादा को पूरा कर रही है। भाजपा आदतन फ्राड फैलाने वाली दल है कांग्रेस के घोषणा पत्र में कही भी बेरोजगारी भत्ता का उल्लेख नही है बेरोजगारी भत्ता के नाम से भाजपा युवाओं में भ्रम फैला रही है।

 

Post navigation

Previous दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी
Next ​​​​​​​लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.