Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री निवास घेराव 24 को, मूणत के नेतृव में 5 हज़ार युवा होंगे शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास घेराव 24 को, मूणत के नेतृव में 5 हज़ार युवा होंगे शामिल

Abhinesh Pandey August 18, 2022

– मूणत ने ली पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बैठक

– भाजपा नेताओ, कार्यकर्ताओ में बाटी जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य की भूपेश सरकार की नीतियों और युवाओं से किए वादाखिलाफी के विरोध में 24 अगस्त को राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास घेराव का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले होगा। जिसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य्क्ष तेजस्वी सूर्या मुख्य रूप से शामिल होंगे।भाजयुमो के इस आंदोलन में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 5000 हज़ार युवा शामिल होंगे और मुख्यमंत्री निवास घेराव कर हल्ला बोलेंगे।

इसी कड़ी में श्री मूणत ने गुरुवार को सोनकर बाड़ी सुंदर नगर में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चारो मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक ली और आगमी 24 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर चर्चा की। इस दौरान श्री मूणत ने कार्यकताओं से आह्वान किया कि रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 5 हज़ार युवा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकलेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आरोप लगाया कि इस दमनकारी,कमीशनखोरी और वादाखिलाफी करने वाली सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन से सरकार को अपदस्थ करने की उल्टी गिनती की शुरूआत होगी।

रोजगार के मुद्दे पर झूठ बोलती है सरकार

श्री मूणत ने बैठक को संबोधित करते हुए राज्य की भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने युवाओं को ही नही, बल्कि महिलाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों, कारोबारियों और किसानो के साथ भी छल किया है। एक तरफ जंहा युवाओं को रोजगार देने का वायदा पूरा नही किया,वही बेरोजगारी भत्ता देने जैसी घोषणा को कूड़े में डाल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के मुद्दे पर यह सरकार झूठ बोलती है,युवाओं को गुमराह करती है, मुख्यमंत्री खुद विधानसभा में स्वीकार चुके है कि मात्र 18 हज़ार लोगो को ही रोजगार मिला है। फिर 5 लाख लोगो का रोजगार देने का होर्डिंग लगाकर बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। मगर प्रदेश के युवा अब मुख्यमंत्री और कांग्रेस के किसी भी छलावे में नही आने वाले है, युवा और प्रदेश की जनता जल्द से जल्द इस सरकार से मुक्ति के लिए बेताब है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को देख रही है, भाजपा ही जनता की आवाज बनेगी।

हर बूथ से 25 यूथ का लक्ष्य

श्री मूणत ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से 25 यूथ के शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, भाजयुमो के प्रभारी अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिला के महामंत्री ओंकार बैस, प्रफुल्ल विश्वकर्मा गोपी साहू, गोवर्धन खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र जिला उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल,जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, समेत चारों मंडल के मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर ,प्रीतम ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर ,श्रीनिवास राव, पार्षदगण दीपक जायसवाल, गज्जू साहू, भोलाराम साहू पुरुषोत्तम देवांगन, कमलेश, बसंत वर्मा, सुनील चंद्राकर मधु चंद्रवंशी समेत सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद थे।

Post navigation

Previous भाजपा को वास्तव में रोजगार की चिंता है तो पीएम आवास का घेराव करें – सुशील आनंद शुक्ला
Next गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

Related Stories

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026

Recent Posts

  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त

You may have missed

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

June 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.