Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नकली शराब पर लखमा ने कहा कार्रवाई हुई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नकली शराब पर लखमा ने कहा कार्रवाई हुई

Abhinesh Pandey July 21, 2022

00 आबकारी की कंसल्टेंसी पर भी सवाल उठे

रायपुर। शासकीय शराब दुकानों से अवैध व नकली शराब बिक्री का मामला विपक्षी सदस्य नारायण चंदेल ने उठाया और कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल से उन्हें शासकीय शराब दुकानों से अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक सरकार ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जांजगीर जिले से यह शिकायत का मामला उनके सामने आया था जिस पर विधि सम्मत कार्रवाई की गई है। प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह ने भी आबकारी की कंसल्टेंसी से संबंधित मामला उठाया।

चंदेल के सवालों का जवाब देते हुए आबकारी मंत्री ने सदन को बताया कि आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है। रायगढ़ में भी पांच शिकायतें थीं। वहां प्लेसमेंट एजेंसी को हटा दिया गया है, वहां भी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को निलंबित किया गया है। वहां आबकारी अधिकारी को शो काज नोटिस दिया गया है, अगर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो उनपर भी कार्रवाई होगी। विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा, शराब में मिलावट की शिकायत की जांच की क्या व्यवस्था है। किस स्तर का अधिकारी जांच करता है। आबकारी मंत्री की जगह मोहम्मद अकबर ने बताया, विभाग के पास इसकी जांच के लिए प्रयोगशाला है। वहीं हाइड्रोमीटर की मदद से मौके पर भी जांच की जाती है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक धर्मजीत सिंह के सवाल पर मोहम्मद अकबर ने बताया, मंत्रिपरिषद के आदेश पर छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन को झारखंड के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। इसके बाद सदन में हंगामा हुआ। कहा गया कि वहां क्या सलाह देगी। सरकार क्या अब देश भर में शराब बिक्री की भी विशेषज्ञ हो गई है। धर्मजीत सिंह ने पूछा कि इसके लिए झारखंड सरकार ने मांग की थी या छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी ओर से ही उनको प्रस्ताव दिया था। जवाब में बताया गया, झारखंड सरकार के अधिकारी यहां की व्यवस्था देखने आए थे। उसके बाद झारखंड सरकार की ओर से इसकी मांग आई। कैबिनेट में विचार के बाद इसको मंजूरी दी गई। उसके बाद आबकारी विभाग ने अफसरों को कंसल्टेंट नियुक्त किया है।

Post navigation

Previous अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन इंडिया ओरिजिन ने छत्तीसगढ़ को दिए 75 लाख रूपए के चिकित्सा उपकरण
Next सिंहदेव के इस्तीफे पर दूसरे दिन भी हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Related Stories

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल

April 24, 2026
आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील

April 24, 2026
Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade

April 24, 2026

Recent Posts

  • न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
  • कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार कौशल बढ़ाने पर कार्यशाला

You may have missed

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल

April 24, 2026
आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील

April 24, 2026
Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade

April 24, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि

April 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.