Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कुलपति डॉ. चंदेल द्वारा कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा का मुआयना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुलपति डॉ. चंदेल द्वारा कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा का मुआयना

Abhinesh Pandey July 19, 2022

कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के काम-काज की समीक्षा की
नवनिर्मित सोयाबीन प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन भी किया

रायपुर, 19 जुलाई, 2022

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, भाटापारा का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं छात्र-छात्राओं से चर्चा की एवं बहुमूल्य सुझाव दिये। डॉ. चंदेल ने इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों को दी जाने वाली अधिमान्यता के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के बोरसी फार्म के प्रक्षेत्र में स्थापित हाईटेक नर्सरी इकाई का अवलोकन किया एवं वहां किये जा रहे अनुसंधान कार्याें की सराहना की। उन्होंने बोरसी फार्म के प्रक्षेत्र में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया। भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. पी.के. चन्द्राकर, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेन्द्र लाकपाले तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिकगण उपस्थित थे।

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के भाटापारा प्रवास के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा, मुंगेली एवं बिलासपुर के वैज्ञानिकों की सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा में किया गया। बैठक के दौरान कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के काम-काज को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुझाव दिये एवं वरिष्ठ वैज्ञानिकों को कार्ययोजना बनाने के लिए आव्हान किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि की नवीन तकनीकों को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया। डॉ. चंदेल ने किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्रों को खाद्य प्रसंस्करण, मूल्यसंवर्धन एवं निर्मित उत्पादों के विपणन हेतु किसानों को आवश्यक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. चंदेल ने कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा में नवनिर्मित सोयाबीन प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और कृषि विज्ञान केन्द्रोें को महिला स्व-सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठन के लिए इन्क्यूबेशन सेन्टर के रूप में कार्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Post navigation

Previous राडा की नई कार्यकारिणी गठित
Next हरेली-तिहार पर स्कूलों में गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता का होगा आयोजन-कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.