Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हरेली तिहार से गौठानों में होगी गौ-मूत्र की खरीदी की शुरूआत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हरेली तिहार से गौठानों में होगी गौ-मूत्र की खरीदी की शुरूआत

Abhinesh Pandey July 18, 2022

00 राज्य में पशुपालकों की आय और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक और पहल
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में इसकी शुरूआत 28 जुलाई हरेली तिहार से प्रत्येक जिले के दो स्वावलंबी गौठानों से की जाएगी। गौठानों में क्रय गौ-मूत्र से महिला स्व-सहायता समूह की मदद से जीवामृत एवं कीट नियंत्रक उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इसको लेकर चयनित समूहों को पशुचिकित्सा विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. अय्याज तम्बोली ने सभी कलेक्टरों को गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि गौ-मूत्र का क्रय गौठान प्रबंधन समिति स्वयं के बैंक खातों में उपलब्ध गोधन न्याय योजना अंतर्गत प्राप्तियां, चक्रीय निधि ब्याज की राशि से करेगी। उन्होंने कलेक्टरों में अपने-अपने जिले में दो स्वावलंबी गौठानों, स्व-सहायता समूह का चयन करने के साथ ही गौठान प्रबंध समिति तथा स्व-सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के साथ ही गौ-मूत्र परीक्षण संबंधी किट एवं उत्पाद भण्डारण हेतु आवश्यक अधोसंरचना की व्यवस्था करने को कहा है। कलेक्टरों को चयनित गोठान एवं स्व-सहायता समूह की सूची ई-मेल dirvet.cg@gmail.com पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
गौरतलब है कि दो साल पहले 20 जुलाई 2020 को राज्य में हरेली पर्व के दिन से ही गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर की खरीदी की शुरूआत हुई थी। गोबर से गौठानों में बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर प्लस कम्पोस्ट महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे है। इसके चलते राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिला है। गौ-मूत्र की खरीदी राज्य में जैविक खेती के प्रयासों को और आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी। इसी को ध्यान में रखकर गौ-मूत्र की खरीदी शुरू की जा रही है। इससे पशुपालकों को अब पशुधन के गौ-मूत्र को बेचने से जहां एक ओर अतिरिक्त लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से जीवामृत, गौ-मूत्र की कीट नियंत्रक उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इसका उपयोग किसान भाई रासायनिक कीटनाशक के बदले कर सकेंगे, जिससे कृषि में कास्ट लागत कम होगी और उत्पादित खाद्यान्न की विषाक्तता में कमी आएगी। गोधन न्याय योजना राज्य के ग्रामीण अंचल में बेहद लोकप्रिय योजना साबित हुई है, इसके जरिए गोबर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभ होने के साथ-साथ महिला समूहों को गोबर से कम्पोस्ट खाद एवं अन्य उत्पाद तैयार करने से आय एवं रोजगार का जरिया मिला है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous शिवसेना के 14 सांसद भी अब एकनाथ शिंदे गुट के साथ
Next एनआईआरएफ 2022 की रैंकिंग में कलिंगा विश्वविद्यालय देश के टॉप 150 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित

Related Stories

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

August 26, 2026
Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 26, 2026
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

You may have missed

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

August 26, 2026
Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 26, 2026
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 26, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

August 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.