Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जल जीवन मिशन के तहत 469 गांवों में शुरू होगी समूह जल प्रदाय योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन के तहत 469 गांवों में शुरू होगी समूह जल प्रदाय योजना

Abhinesh Pandey July 12, 2022

राज्य जल संसाधन उपयोग समिति ने दी मंजूरी

पांच उद्योगों को भी मिलेगा पानी

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर 12 जुलाई 2022

राज्य के 469 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही पांच उद्योगों पॉवर संयंत्रों को भी जरूरत का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
बिलासपुर के विकासखण्ड कोटा के 21 ग्रामों की चपोरा-बाराडीह-बानाबेल समूह जल प्रदाय योजना के लिए चांपी जलाशय योजना की मुख्य नहर से पानी दिया जाएगा। महासमुंद जिले के विकासखण्ड महासमुंद में 48 ग्रामों की समोदा-अछोला समूह जल प्रदाय योजना के लिए महानदी पर निर्मित समोदा बैराज से पानी दिया जाएगा। मंुगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के 34 गांवों की सांवा-बिरबिरा समूह जल प्रदाय योजना के लिए शिवनाथ नदी पर निर्मित मदकू एनीकट से पानी दिया जाएगा। जिला कोण्डागांव के विकासखण्ड कोण्डागांव में 23 ग्रामों के घोड़ागांव-जोबा समूह जल प्रदाय योजना के लिए कोसारटेडा जलाशय से पानी दिया जाएगा। मुंगेली जिले के लोरमी, मुंगेली पथरिया विकासखण्ड के 206 गांवों की खुड़िया समूह जल प्रदाय योजना के लिए मनियारी नदी/मनियारी जलाशय (खुड़िया बांध) से पानी की आपूर्ति की जाएगी। बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के 61 ग्रामों की मोतिमपुर समूह जल प्रदाय योजना के लिए शिवनाथ नदी की मोतिमपुर विरोड़ा एनीकट से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखण्ड के पहाड़अमोरन में 33 गांवों की सारासोर समूह जल प्रदाय योजना के लिए महानदी से पानी दिया जाएगा। भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम पासल में 43 गांवों की झिलमिली समूह जल प्रदाय योजना के लिए रेड़ नदी से पानी दिया जाएगा।
रायगढ़ जिले के विकासखण्ड रायगढ़ में जामगांव के पास संचालित होने वाले एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर को कुरनाला पर निर्मित बेहरापानी एनीकट से पानी दिया जाएगा। बलरामपुर जिले के ग्राम परसवाखुर्द के पास प्रस्तावित बायो एथेनाल डिस्टलरी संयंत्र को बॉकी नदी से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जांजगीर-चांपा के तहसील नवागढ़ के ग्राम मुड़पार के पास प्रस्तावित सोना पॉवर प्लांट को महानदी से जल प्रदाय किया जाएगा। नारायणपुर जिले के ग्राम छोटेडोंगर के पास प्रस्तावित जायसवाल निको आयरन ओर प्लांट को मादिन नदी से पानी दिया जाएगा। बलौदाबाजार-भाटापारा के सिमगा स्थित घुघवाडीह गांव के पास प्रस्तावित जी ओएस इस्पात को शिवनाथ नदी पर निर्मित बहिंगा एनीकट से पानी दिया जाएगा।

Post navigation

Previous वन संरक्षण कानून के नियमों में बदलाव का विरोध किया किसान सभा ने, कहा- कॉरपोरेटों के हाथों वन संसाधनों को सौंपने और आदिवासियों के अस्तित्व को खत्म करने की कोशिश
Next Cm भूपेश को हिमाचल व सिंहदेव को गुजरात चुनाव के लिए सोनिया गांधी ने सौंपा जिम्मा

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.