Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मकानों में चोरी करने वाला बालक गिरफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मकानों में चोरी करने वाला बालक गिरफ्तार

Abhinesh Pandey July 9, 2022

 

रायपुर। गणेश साहू ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह किराये के मकान में परिवार सहित लाखे नगर, पुरानी बस्ती में रहता है। प्रार्थी दिनांक 02.07.2022 को रात्रि करीब 11.30 बजे मोबाइल फोन को खिड़की के पास चार्जिंग में रखकर, घर की खिड़की खोलकर दरवाजा बंद कर सो गया था। प्रार्थी जब सुबह उठा तो देखा की उसके मोबाइल फोन को कोई अज्ञात चोर खिड़की से घर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है तथा प्रार्थी के पड़ोसी सौरभ पात्र एवं ऋषभ अवस्थी ने बताया कि उनके घर का नेट डोर का जाली काटकर, घर अन्दर प्रवेश कर प्रार्थी के पड़ोसी ऋषभ अवस्थी के पर्स में रखे नगदी रकम को भी चोरी कर ले गया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 270/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार अज्ञात आरोपी ने थाना पुरानीबस्ती क्षेत्रांतार्गत स्थित एक मकान से 02 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग लैपटाॅप चोरी किया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 273/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों से पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलो एवं उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, कि अपचारी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की 03 नग मोबाईल फोन, 01 नग लैपटाॅप एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये* जप्त कर कार्यवाही की गई।

 

Post navigation

Previous राज्यपाल सुश्री उइके को ट्राईबल क्वीन इण्डिया कार्यक्रम के लिए मिला आमंत्रण
Next मुख्यमंत्री को चातुर्मास कलश स्थापना के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण

Related Stories

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता

November 24, 2026
धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल

November 24, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता

November 24, 2026
धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल

November 24, 2026
माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.