Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अलग – अलग कंपनियों के नाम का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अलग – अलग कंपनियों के नाम का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Abhinesh Pandey July 9, 2022

 

दिनांक 09.07.2022

थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरू कृपा ट्रेडिंग के संचालक द्वारा नकली इंजन आॅयल बनाकर अलग-अलग नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर ग्राहकों को बिक्री किया जा रहा है।

सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरू कृपा ट्रेडिंग कंपनी में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान गोदाम में एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अगमदीप छाबड़ा तथा स्वयं को ट्रेडिंग कंपनी का संचालक होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कंपनी की तलाशी लेने पर कंपनी के गोडाउन से *हीरो, बाइजर, मोटो गोल्ड, वेस्को, हाई मसण्ड्स, फीरो, पाॅवर एवं बस्टर के आधा लीटर, 01 लीटर एवं 05 लीटर के डिब्बों सहित 08 ड्रमों में 830 लीटर कुल 1135 लीटर गुणवत्ताहीन रिफाईन नकली इंजन आॅयल* होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अगमदीप छाबड़ा से उक्त इंजन ऑयल पैकिंग करने एवं बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। जिस पर आरोपी अगमदीप छाबड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *उक्त मशरूका कीमती लगभग 1,88,100/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 519/22 धारा 420 भादवि. एवं 63, 65, 68 कापी राईट एक्ट 1957 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में थाना खमतराई से उपनिरीक्षक पारस ठाकुर, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, रमेश यादव एवं आर. सुदीप मिश्रा तथा एण्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, आर. वीरेन्द्र भार्गव, विकास छत्री एवं रवि तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Post navigation

Previous विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से 64 हजार 539 ग्रामीणों को मिला उपचार’
Next कलिंगा विश्वविद्यालय : ‘‘प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2022’’ का आयोजन

Related Stories

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता

November 24, 2026
धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल

November 24, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता

November 24, 2026
धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल

November 24, 2026
माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.