Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया जगदलपुर के कृषि, उद्यानिकी महाविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित अनुसंधान कार्याें एवं विस्तार गतिविधियों को अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया जगदलपुर के कृषि, उद्यानिकी महाविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित अनुसंधान कार्याें एवं विस्तार गतिविधियों को अवलोकन

Abhinesh Pandey June 23, 2022

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

नव निर्मित बीज विक्रय केन्द्र सह भण्डारण गृह का हुआ लोकार्पण

 

रायपुर, 23 जून 2022

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने जगदलपुर प्रवास के दौरान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र तथा कृषि विज्ञान कन्द्र, जगदलपुर का भ्रमण किया। इस दौरान कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल शहीद गुंडधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण परियोजना ‘‘चिराग’’ द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन समारोह के दौरान चिराग परियोजना की टेकनिकल सजेसन एजेंसी (टीएसए) टीम तथा राज्य स्तरीय संचालन समिति तथा मैदानी अधिकारियों को चिराग परियोजना के सफल संचालन हेतु मार्गदर्शन दिया। इसके पश्चात कृषि महाविद्यालय के परिसर में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र जगदलपुर के लघु धान्य परियोजना अंतर्गत नव निर्मित बीज विक्रय केन्द्र सह भण्डारण गृह का लोकार्पण किया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने महाविद्यालय स्थित स्मार्ट क्लास का अवलोकन भी किया तथा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर शैक्षणिक गतिविधियों के सम्बन्ध में शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान कुलपति डॉ. चंदेल ने महाविद्यालय स्थित मृदा परीक्षण लैब, कम्प्यूटर लैब एवं समस्त विभागों में संचालित लैब तथा महाविद्यालय के पुस्ताकालय का निरीक्षण कर समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिश निर्देश दिये। इसके पश्चात कुलपति डॉ. चंदेल ने अखिल भारतीय शुष्क खेती परियोजना, ताड़ अनुसंधान परियोजना, कन्दीय फसल अनुसंधान परियोजना एवं तिखुर प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर वहां संचालित कार्यों की सराहना की। डॉ. चंदेल ने महाविद्यालय परिसर स्थित नर्सरी में ‘केरा बस्तर’ प्रजाति के नारियल के पौधे का रोपण किया व प्रक्षेत्र रोपणी के सफल संचालन हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने भ्रमण के दौरान महाविद्यालय स्थित लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई, टिश्यू कल्चर लैब एवं मशरूम उत्पादन इकाई का अवलोकन किया एवं इन इकाईयों को सुदृढ़ करने हेतु दिशा निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. विवेक त्रिपाठी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय जगदलपुर डॉ. आर.एस. नेताम, अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर डॉ. ए.के. ठाकुर, कृषि विज्ञान केन्द्र जगदलपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.के. नाग सहित महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्राध्यापक, वैज्ञनिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
Next छत्तीसगढ़ में ग्रीन ऑटोमेटिव फ्यूल (कम्प्रैस्ड बायोगैस) के उत्पादन की असीम संभावनाएं – डॉ. दीपक द्विवेदी

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.