Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Abhinesh Pandey November 24, 2026

 

*उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने हटरी पारा में किया महर्षि कश्यप की प्रतिमा का अनावरण*

*9 लाख 75 हजार रुपए की लागत से निर्मित चौक का किया लोकार्पण, कसौधन गुप्ता समाज ने किया भव्य स्वागत*

रायपुर, 24 नवंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के जिला मुख्यालय कवर्धा के हटरी पारा में 9 लाख 75 हजार रुपए की लागत से निर्मित महर्षि कश्यप चौक एवं महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर महर्षि कश्यप का स्मरण किया। नवनिर्मित महर्षि कश्यप चौक को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर कसौधन गुप्ता समाज के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना का उद्देश्य केवल उनका स्मरण करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा देना भी है। छत्रपति शिवाजी महाराज और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमाएं इसी उद्देश्य से स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही कवर्धा शहर में और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को महापुरुषों के जीवन मूल्यों का अध्ययन कर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। महर्षि कश्यप चौक एवं प्रतिमा का निर्माण समाज की आस्था, श्रद्धा और महर्षि कश्यप के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कवर्धा नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डीएफओ कार्यालय के सामने चौपाटी शुरू हो चुकी है। हनुमंत वाटिका को नगरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसी तरह पुराने काष्ठागार परिसर में शिव वाटिका का निर्माण होगा। बूढ़ा महादेव मंदिर के विस्तार एवं भव्य निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कहा कि विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश व्यवस्था विकसित की जा रही है तथा मंदिर परिसर में विशाल हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं भोरमदेव मंदिर परिसर में भव्य कॉरिडोर निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 146 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, जहां निर्माण कार्य जारी है। आने वाले समय में भोरमदेव मंदिर का धार्मिक एवं पर्यटन महत्व और अधिक बढ़ेगा। श्री शर्मा ने कहा कि कवर्धा के विकास को गति देने के लिए बिलासपुर और रायपुर मार्ग पर लगभग 56 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही विभिन्न प्रमुख मार्गों का उन्नयन किया जा रहा है। नए बस स्टैंड तक आवागमन सुगम बनाने के लिए ठाकुरदेव चौक से घोटिया रोड तक लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाई गई है। नया बस स्टैंड भी प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में व्यापारिक केंद्र विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा, ताकि नगर का विस्तार हो और स्थानीय व्यापारियों को बेहतर अवसर मिल सकें।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने देव दीपावली एवं प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा का अनावरण समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। महर्षि कश्यप जी जैसे महान ऋषियों एवं महापुरुषों ने समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचारों, आदर्शों और बताए गए मार्गों पर चलना हम सभी का दायित्व है।

आज देश और समाज को ऐसे राष्ट्रभक्त, समाजसेवी एवं संस्कारवान व्यक्तित्वों की आवश्यकता है, जो आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा दिखा सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री देवेंद्र गुप्ता, कवर्धा शहर समाज के अध्यक्ष श्री प्रभात गुप्ता, समाज के वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक श्री आत्मानंद गुप्ता, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
Next प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता

November 24, 2026
धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल

November 24, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता

November 24, 2026
धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल

November 24, 2026
माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.