Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव सहित शीर्ष नेतृत्व हुआ शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव सहित शीर्ष नेतृत्व हुआ शामिल

Abhinesh Pandey November 22, 2026

*रायपुर।* भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित मंचासीन अतिथियों ने कार्य समिति बैठक को संबोधित किया। बैठक में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

*युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जा और भविष्य है – विष्णुदेव साय*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जा और भविष्य है। छत्तीसगढ़ के युवा आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, खेल और उद्यमिता के नए अवसर खोल रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत 2047 के संकल्प को युवा शक्ति के बल पर ही साकार किया जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ काम करें और प्रदेश के हर युवा को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश की युवा मोर्चा के हमारे ओजस्वी कार्यकर्ता प्रदेश एवं देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

*युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जो जनसेवा के कार्य में सबसे आगे रहते हैं – किरण देव*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति बैठक संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जो हर चुनाव, हर आंदोलन और हर जनसेवा के कार्य में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है और युवा मोर्चा को इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, नए युवाओं को जोड़ना है और सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक सक्रिय रहना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

*अनुशासन, समयबद्धता और निरंतर संपर्क ही संगठन की सफलता का मूल मंत्र है- कर्मवीर सिंह*

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और युवा मोर्चा उस शक्ति का सबसे गतिशील हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 25 दिन की कार्ययोजना के तहत सेवा दूत बनकर प्रवास करें, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और हर बूथ पर युवाओं की टीम खड़ी करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समयबद्धता और निरंतर संपर्क ही संगठन की सफलता का मूल मंत्र है। युवा मोर्चा को हर मंडल, हर बूथ पर सक्रिय, सशक्त और परिणाम देने वाला संगठन बनाना है।

*युवाओं के बीच जाकर उन्हें राष्ट्र प्रथम के भाव से जोड़ें – अर्पिता बड़जेना*

युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री अर्पिता बड़जेना ने कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा मोर्चा पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रहा है। यहां के कार्यकर्ताओं में जोश, अनुशासन और सेवा भावना है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षा है कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता न बनकर सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें। खेल, शिक्षा, पर्यावरण, नशामुक्ति और डिजिटल साक्षरता जैसे अभियानों में युवा मोर्चा को अग्रणी भूमिका निभानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें, उनका समाधान कराएं और उन्हें राष्ट्र प्रथम के भाव से जोड़ें।

*युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं – राहुल टिकरिहा*

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक से युवा मोर्चा को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मोर्चा हर युवा तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ का हर युवा विकसित भारत के संकल्प का हिस्सा बने और भाजपा युवा मोर्चा उसके लिए सेतु का काम करे। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय,युवा मोर्चा के सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव,ल,अमित साहू,युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हिमांशु यादव, राष्ट्रीय सह कार्यालय प्रभारी मोहित सोनी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह तोमर, अनमोल झा,युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी वैभव बैस, सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद।

Post navigation

Previous मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

Related Stories

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

November 22, 2026
*केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

*केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

November 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

November 22, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव सहित शीर्ष नेतृत्व हुआ शामिल
  • मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
  • *केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
  • भविष्य के नवोन्मेषकों को प्रोत्साहित करना: कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान कार्यशील मॉडल प्रतियोगिता 5.0 का आयोजन

You may have missed

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव सहित शीर्ष नेतृत्व हुआ शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव सहित शीर्ष नेतृत्व हुआ शामिल

November 22, 2026
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

November 22, 2026
*केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

*केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

November 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

November 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.