छठ पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक- सुशील मौर्य
जगदलपुर।
लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य आज कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गंगामुंडा स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने छठ महापर्व मना रहे समाज के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर सुशील मौर्य ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। यह पर्व हमें सूर्य देव एवं प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ त्याग, तपस्या, अनुशासन, स्वच्छता और परिवार की सुख-समृद्धि का संदेश देता है। छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर श्रद्धा और उल्लास के साथ परंपराओं का निर्वहन करते हैं।सुशील मौर्य ने छठव्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कामना की कि भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें। साथ ही बस्तर सहित पूरे प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
इस दौरान मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी समाज के सदस्यों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठजन, समस्त कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
