डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनभोगियों को दी गई ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा
राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) अभियान 5.0 के अंतर्गत कार्यालय संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर द्वारा 6 नवंबर 2026 को महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय, दुर्ग में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र समय पर जमा करने की आवश्यकता और भारत सरकार की जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस डिजिटल सुविधा के जरिए पेंशनभोगी पेंशन कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए बिना घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
इस दौरान शिविर में पहुंचे दूरसंचार पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तैयार किए गए तथा उन्हें इस सुविधा का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरसंचार पेंशनभोगियों को सुगम एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना, डिजिटल माध्यमों के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा पेंशन का समय पर और निर्बाध भुगतान सुनिश्चित करना है।
