रायपुर : 2 नवंबर 2026
* 2 महीने पूर्व रुद्र शर्मा ने उठाई थी आवाज: Google Boy रुद्र शर्मा ने 2 महीने पहले एक बेहद सुंदर जागरूकता वीडियो जारी कर शासन-प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी तथा राज्य बाल संरक्षण आयोग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। उन्होंने कहा था कि स्कूल बैग का वजन बच्चे के शरीर के कुल भार के 10% से अधिक नहीं होना चाहिए।
* कक्षावार बैग के वजन का सुझाव: रुद्र शर्मा ने अपने वीडियो के माध्यम से कक्षा पहली-दूसरी, तीसरी-पांचवीं, छठी-सातवीं, आठवीं-नौवीं तथा दसवीं-बारहवीं तक के सभी बच्चों के बस्ते के सही वजन का पूरा खाका प्रस्तुत किया था, ताकि छात्रों को शारीरिक और मानसिक परेशानी से राहत मिल सके।
* राज्य बाल संरक्षण आयोग की ऐतिहासिक पहल: रुद्र की इस सार्थक मुहिम और मांगों का संज्ञान लेते हुए, 1 नवंबर 2026 को राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) आदरणीय वर्णिका शर्मा जी ने बाल आयोग की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत स्कूल बैग का वजन तय करने की अनुशंसा की है।
* वर्णिका शर्मा जी का जताया धन्यवाद: रुद्र शर्मा की इस निरंतर उठाई जा रही बात का सम्मान करते हुए छात्रों के हित में यह बड़ा कदम उठाया गया है। इससे गूगल बॉय रुद्र शर्मा अत्यंत प्रसन्न हैं और वह राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा जी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
