Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं देश में नील क्रांति के सूत्रधार : कर्मवीर सिंह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं देश में नील क्रांति के सूत्रधार : कर्मवीर सिंह

Abhinesh Pandey October 13, 2026

*भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मछुआरा प्रकोष्ठ की बैठक में हुए शामिल*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को मछुआरा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आधुनिक भारत में नील क्रांति के सूत्रधार हैं।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मछुआरा समाज के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय का गठन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा और मछुआरों के लिए बीमा योजना जैसी ऐतिहासिक पहल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ही संभव हुई है। आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के मछुआरे आत्मनिर्भर बन रहे हैं और उनकी आय में कई गुना वृद्धि हुई है।

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त्य ने कहा कि मछुआरा प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है और केंद्र एवं राज्य सरकार की मछुआरा हितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से पहले मछुआरों और मत्स्य पालन से जुड़े सभी मामले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक विभाग के रूप में कार्य करते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के करोड़ों मछुआरों के कल्याण, नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र के केंद्रित विकास के लिए फरवरी 2019 में पहले एक अलग विभाग अधिसूचित किया और फिर मई 2019 में इसे पूर्ण मंत्रालय का रूप दे दिया। मछुआरों की आय बढ़ाने और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चलाई जा रही है। मछुआरा प्रकोष्ठ पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहा हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक चुन्नी लाल साहू, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू राम निषाद,मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

Related Stories

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता

October 14, 2026
खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा

October 14, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न

October 14, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न
  • छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026- वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित
  • राज्यपाल श्री डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू की सराहना

You may have missed

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता

October 14, 2026
खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा

October 14, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न

October 14, 2026
छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026- वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026- वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित

October 14, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.