Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां कर्मा महोत्सव में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां कर्मा महोत्सव में हुए शामिल

Abhinesh Pandey April 24, 2022

 

साहू समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

मुख्यमंत्री ने सामूहिक आदर्श विवाह अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 13 नव दम्पत्तियों को दिया आर्शीवाद

रायपुर, 24 अप्रैल 2022

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित मॉ कर्मा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित होकर किसी भी कार्य को करने से सफलता निश्चित मिलती है। यह भक्त माता कर्मा ने सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएॅ। मुख्यमंत्री ने इससे पहले मंदिर में भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सामूहिक आदर्श विवाह अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 13 नव दम्पत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में साहू समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। गुण्डरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद की मॉग पर गुण्डरदेही में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा भी उन्होंने की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कर्मा महोत्सव को सम्बोधित करते हुए भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने माता कर्मा के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हमारे मन में अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो कोई भी ऐसा लक्ष्य नहीं है, जिसे हासिल न किया जा सके। माता कर्मा ने यह साबित किया था कि भक्त की श्रद्धा में यह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, लेकिन इसके बाद कोरोना संकट के कारण भक्त माता कर्मा जयंती के समारोहों का आयोजन विगत दो वर्षों से नहीं किया जा सका। अब स्थिति सामान्य होने पर फिर से सार्वजनिक और धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने साहू समाज के प्रतिभावान लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर साहू संघ के जिला अध्यक्ष श्री सोमन साहू, साहू संघ के तहसील अध्यक्ष श्री रामस्वरूप साहू सहित साहू समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन राम ठाकुर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post navigation

Previous जबरदस्त एक्शन में टाइगर श्रॉफ, हीरोपंती 2 का ट्रेलर रिलीज…
Next AAP यूथ विंग रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, सैकड़ों युवाओं ने ली AAP की सदस्यता

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.