Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

Abhinesh Pandey September 23, 2026

रायपुर । आयुर्वेद दिवस के अवसर पर “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम के तहत MATS University, पंडरी में योग विभाग द्वारा आयुर्वेद स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। योग हॉल में आयोजित शिविर में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम में डायरेक्टर जनरल प्रीयेश पगारिया, कुलपति डॉ. के. पी. यादव एवं कुलसचिव गोकुलानंद पंडा ने विश्वविद्यालय परिवार को आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग और आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने सेवाएं दीं। टीम में डॉ. सी. ए. घाटगे, डॉ. योगेश पाण्डेय, डॉ. सरोज आहुजा, शिविर प्रभारी डॉ. संगीता यदु एवं डॉ. गितेश पटेल सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। स्नातकोत्तर एवं इंटर्नशिप स्तर के विद्यार्थियों ने भी शिविर में सहयोग किया।

इन रोगों की हुई जांच- चिकित्सकों ने महिला स्वास्थ्य, लीवर एवं किडनी संबंधी समस्याओं, हड्डी एवं जोड़ संबंधी परेशानी, त्वचा रोग, मोटापा एवं वजन प्रबंधन सहित विभिन्न जीवनशैली संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की। प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आहार-विहार, दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में व्यक्तिगत सुझाव दिए गए।

शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं वजन की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यकता के अनुसार प्रतिभागियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी प्रदान की गईं।

शिविर के आयोजन में योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. योगेश कुमार, डॉ. राघव कुमार वर्मा, डॉ. नवीन कुमार पटेल एवं डॉ. आशीष धर दीवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने चिकित्सकीय टीम के साथ समन्वय करते हुए विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने तथा शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया।

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य विश्वविद्यालय समुदाय को निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करना तथा दैनिक जीवन में योग एवं आयुर्वेद के उपयोगी सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Post navigation

Previous अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
Next स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

Related Stories

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 23, 2026
अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.