Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सेवा की कहानी : कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की जिंदगी

Abhinesh Pandey September 22, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से मिली सुरक्षित छत, शौचालय, महतारी वंदन और रोजगार गारंटी योजना ने बढ़ाया परिवार का संबल

पक्के घर के साथ मूलभूत सुविधाएं मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, बेहतर भविष्य का बढ़ा भरोसा

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 22 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ पहल के माध्यम से शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत अमोरा, जनपद पंचायत नवागढ़ की श्रीमती नीराबाई कश्यप की कहानी भी बदलाव की ऐसी ही तस्वीर प्रस्तुत करती है। कभी कच्चे मकान और सीमित संसाधनों के बीच परिवार का जीवन चलाने वाली नीराबाई आज अपने परिवार के साथ पक्के और सुरक्षित घर में सुकून से रह रही हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित आवास के साथ स्वच्छता, रोजगार और आर्थिक सहयोग का संबल मिला है।

पक्के घर ने दी सुरक्षित छत और बेहतर भविष्य की उम्मीद

श्रीमती नीराबाई कश्यप का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश और मौसम की विपरीत परिस्थितियों में परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवास स्वीकृत हुआ। योजना के तहत पक्का मकान बनने के बाद परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत मिली।

आज नीराबाई अपने परिवार के साथ इसी पक्के आशियाने में रह रही हैं। उनके लिए यह घर केवल एक भवन नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद का आधार बन गया है। पक्के आवास ने मौसम की परेशानियों से राहत देने के साथ परिवार के जीवन में स्थायित्व का एहसास भी बढ़ाया है।

शौचालय से स्वच्छता और सम्मान, रोजगार से मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ नीराबाई के परिवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय की सुविधा भी मिली। शौचालय उपलब्ध होने से परिवार को स्वच्छता और सुविधा के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला। पक्का घर और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं ने परिवार के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया।

श्रीमती नीराबाई कश्यप को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। वहीं रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्हें 90 दिवस का रोजगार मिला है। इससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिला और स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर भी प्राप्त हुआ। विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ ने परिवार को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने और बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ने में सहयोग दिया है।

सुविधाओं से सुरक्षा तक, योजनाओं ने बदली जिंदगी

नीराबाई कश्यप की कहानी बताती है कि शासन की योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो उसका प्रभाव जीवन के कई पहलुओं में दिखाई देता है। पक्का घर परिवार को सुरक्षित छत देता है, शौचालय स्वच्छता और सम्मान से जोड़ता है, जबकि रोजगार और आर्थिक सहायता परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में संबल प्रदान करते हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई नीराबाई कश्यप की यह कहानी कच्चे घर की कठिनाइयों से पक्के आशियाने तक के सफर को दर्शाती है। आज उनके परिवार के पास सुरक्षित छत, मूलभूत सुविधाएं और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का भरोसा है।

श्रीमती नीराबाई कश्यप ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभ और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है

 

Post navigation

Previous चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
Next सेवा की कहानी : 81 वर्षीय सोनकुंवर के लिए आसान हुआ बेटे के नाम जमीन का हस्तांतरण

Related Stories

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू

You may have missed

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.