Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात

Abhinesh Pandey September 21, 2026

*समय पर जांच और उपचार के साथ आयुष्मान भारत योजना से मिला पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार का सहारा*

रायपुर, 21 सितंबर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम करंजी निवासी 27 वर्षीय श्री नितेश कश्यप के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जीवन में नई उम्मीद लेकर आई। लंबे समय से पेट दर्द की असहनीय पीड़ा झेल रहे नितेश जब गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे, तो उन्हें प्राथमिक उपचार और दवाइयां दी गईं। दवाइयों से अपेक्षित राहत नहीं मिलने पर दोबारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर वहां पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्रीमती प्रीति बघेल ने उनकी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उन्हें महारानी जिला अस्पताल, जगदलपुर रेफर किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*समय पर जांच से सामने आई गंभीर बीमारी*

महारानी जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने नितेश की आवश्यक जांचें कराईं। खून की जांच, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी विस्तृत जांचों में उनके लिवर कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। गंभीर बीमारी की जानकारी मिलने के बाद परिवार चिंतित हो गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें उपचार की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

 

*पांच लाख रुपए तक के उपचार कवच से हुआ सफल ऑपरेशन*

आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा ने नितेश और उनके परिवार को बड़ी आर्थिक चिंता से राहत दी। योजना के माध्यम से उनके जटिल उपचार और ऑपरेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। उपचार के बाद नितेश स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।

 

*आयुष्मान भारत ने मुझे नई जिंदगी दी*

सफल उपचार के बाद नितेश कश्यप ने भावुक होकर कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने उन्हें वास्तव में नई जिंदगी दी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि पात्र हितग्राही इस जनहितकारी योजना का लाभ अवश्य लें। नितेश ने समय पर सही मार्गदर्शन देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, उपचार करने वाले चिकित्सकों और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी कहानी यह बताती है कि समय पर स्वास्थ्यकर्मियों की सतर्कता, उचित जांच और उपचार के साथ स्वास्थ्य योजना का आर्थिक संबल गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है।

 

Post navigation

Previous राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
Next अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Related Stories

कांग्रेस ज्वाइन करने के एक सप्ताह बाद 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की ‘आप’ में वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ज्वाइन करने के एक सप्ताह बाद 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की ‘आप’ में वापसी

September 21, 2026
अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

September 21, 2026
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • कांग्रेस ज्वाइन करने के एक सप्ताह बाद 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की ‘आप’ में वापसी
  • अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर

You may have missed

कांग्रेस ज्वाइन करने के एक सप्ताह बाद 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की ‘आप’ में वापसी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ज्वाइन करने के एक सप्ताह बाद 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की ‘आप’ में वापसी

September 21, 2026
अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

September 21, 2026
आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात

September 21, 2026
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.