Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

Abhinesh Pandey September 21, 2026

*माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माँ की महिमा पर साझा किया भावपूर्ण वीडियो*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*‘माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है, माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलाएगा’*

रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने माँ के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति में माँ के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण वीडियो साझा किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ अपनी भावनाओं को कविता की पंक्तियों में अभिव्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में उल्लेख किया है –

“माँ है ममता, माँ है करुणा, माँ जीवन का आधार है,

माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है।

माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलायेगा,

माँ का करे तिरस्कार वो कहीं ठौर न पायेगा।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने किसी राजनीतिक व्यक्ति का नाम लिए बिना अपने संदेश के माध्यम से माँ के प्रति सम्मान और मर्यादा बनाए रखने की सीख दी है। उन्होंने यह संदेश ऐसे समय साझा किया है, जब इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एक कॉमेडी प्रस्तुति को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की मिमिक्री की थी। प्रस्तुति के एक हिस्से में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ में मौजूद बुजुर्ग माताजी के लिए कुर्सी उपलब्ध कराने को कहने से जुड़े प्रसंग को भी शामिल किया गया। इसे लेकर भाजपा के अनेक नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि हास्य के नाम पर माँ और मातृशक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान श्री राहुल गांधी मंच पर मौजूद थे और प्रस्तुति पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज हुई है।

इसी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का माँ की महिमा और सम्मान को समर्पित संदेश सामने आया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय माँ के प्रति भारतीय समाज की श्रद्धा, संवेदना और संस्कार को केंद्र में रखा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय कवि ओम व्यास की माँ पर केंद्रित प्रसिद्ध काव्य रचना का वीडियो भी साझा किया। माँ के त्याग, ममता, वात्सल्य और संतान के जीवन में उनके अतुलनीय स्थान को अभिव्यक्त करती यह रचना सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय के संदेश का भाव स्पष्ट है कि माँ केवल एक संबंध नहीं, बल्कि ममता, करुणा, त्याग और संस्कार का स्वरूप है। भारतीय संस्कृति में माँ को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और उनका सम्मान सामाजिक एवं सांस्कृतिक मर्यादा का अभिन्न हिस्सा है। वैचारिक अथवा राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन माँ के प्रति सम्मान की मर्यादा सदैव अक्षुण्ण रहनी चाहिए।

मुख्यमंत्री द्वारा साझा की गई पंक्तियां इसी सांस्कृतिक चेतना को अभिव्यक्त करती हैं कि जिस माँ के स्नेह, त्याग और संस्कारों से व्यक्ति का जीवन आकार लेता है, उसका सम्मान प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।

 

Post navigation

Previous क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो: 170 से अधिक प्रॉपर्टीज़ की बुकिंग ने बनाया रिकॉर्ड
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट

Related Stories

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

September 21, 2026
आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात

September 21, 2026
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट

You may have missed

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

September 21, 2026
आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात

September 21, 2026
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन

September 21, 2026
सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.