Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

Abhinesh Pandey September 19, 2026

 

रायपुर, 19 सितम्बर 2026

आमजन के जीवन को सुगम बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के ध्येय के साथ, देश के प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निस्वार्थ सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को रेखांकित करता ’सेवा संकल्प अभियान’ आज जन-जन के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुका है। इसी पहल के तहत संचालित ’प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ ने दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पुरदा निवासी हरीप्रसाद साहू की ज़िंदगी की तस्वीर ही बदल दी है। बरसों से एक मजबूत और सुरक्षित छत का इंतज़ार कर रहे इस परिवार के लिए यह योजना खुशहाली का नया सवेरा लेकर आई।

सीमित आमदनी के कारण हरीप्रसाद के लिए स्वयं के बलबूते पक्का घर बनाना असंभव था। उनका परिवार मिट्टी की दीवारों और खपरैल वाली कच्ची झोपड़ी में रहने को मजबूर था। बारिश के दिनों में छत से टपकते पानी के कारण उन्हें पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ती थी। इसी दौरान ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। स्वीकृति मिलते ही मकान निर्माण की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित हो गई, जिससे उनका पक्का घर बनने का रास्ता साफ हुआ। इस सरकारी इमदाद के बल पर उन्होंने लगन के साथ अपना मजबूत, सुंदर और सुरक्षित पक्का आशियाना तैयार कर लिया।

आज हरीप्रसाद साहू का परिवार अपने नए पक्के घर में गरिमा और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है। अब न तो उन्हें बारिश में पानी टपकने की चिंता सताती है और न ही रातों की नींद खराब होती है। शासन की इस लोककल्याणकारी नीति के प्रति दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हरीप्रसाद कहते हैं कि प्रधानमंत्री जी की सुशासन नीति और गरीब कल्याण के संकल्प की बदौलत ही मुझ जैसे हर ज़रूरतमंद को अपना आशियाना बनाने का संबल और साहस मिला है।

Post navigation

Previous सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और   गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश
Next मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने

Related Stories

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा: बृजमोहन अग्रवाल

You may have missed

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026
रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न

November 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.