Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सीआईआई यंग इंडियंस के ‘युवा उत्सव 5.0’ का रायपुर में सफल समापन; नवाचार और युवा नेतृत्व पर केंद्रित रहा सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीआईआई यंग इंडियंस के ‘युवा उत्सव 5.0’ का रायपुर में सफल समापन; नवाचार और युवा नेतृत्व पर केंद्रित रहा सम्मेलन

Abhinesh Pandey September 16, 2026

_माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आधुनिक तकनीक और सक्रिय नेतृत्व पर दिया बल_

रायपुर, 16 सितंबर 2026: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की युवा इकाई ‘यंग इंडियंस’ (Yi) रायपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय वार्षिक फ्लैगशिप सम्मेलन ‘युवा उत्सव 5.0’ आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) ऑडिटोरियम, रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ‘वन भारत स्पिरिट’ (One Bharat Spirit) के संकल्प के तहत आयोजित इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, यूनिकॉर्न संस्थापकों, उद्योगपतियों, निवेशकों और 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं व युवाओं ने भाग लेकर नवाचार और उद्यमशीलता पर विचार साझा किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

समारोह के विशेष समापन सत्र में माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा, “जब युवा ऊर्जा और आधुनिक तकनीक का समन्वय होता है, तो समाज की जटिल समस्याओं का समाधान संभव होता है। मैं युवाओं का आह्वान करता हूँ कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों को अपनाकर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और वैश्विक पटल पर स्थापित करें।”

अतिथियों का स्वागत करते हुए सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के अध्यक्ष एवं श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्री बजरंग गोयल ने कहा कि औद्योगिक प्रतिस्पर्धा के लिए युवाओं को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना आवश्यक है। विषय प्रवर्तन करते हुए यंग इंडियंस (Yi) रायपुर के चेयरमैन एवं रामा टीएमटी के निदेशक श्री पंकज सोमानी ने कहा कि ‘वी कैन, वी विल’ के संकल्प के साथ यह आयोजन युवाओं को पूंजी निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सफल उद्यम स्थापित करने की प्रेरणा देने के लिए किया गया है।

सम्मेलन के प्रथम सत्र ‘द यंग कैपिटलिस्ट’ में सुश्री ऐश्वर्या गोयल (संस्थापक, विस्टेरिया मीडिया), श्री अभिनव जैन (एमडी व सीईओ, जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड), श्री अभिषेक जायसवाल (फंड मैनेजर, फिनएवेन्यू) ने पूंजी प्रबंधन व व्यापार विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। इसके पश्चात प्रेरक वक्ता श्री राहुल कपूर ने नेतृत्व क्षमता पर सत्र लिया। दोपहर के सत्र में एआई रेल्म टेक्नोलॉजीज के संस्थापक श्री राउल जॉन अजू ने ‘फ्यूचर ऑफ एआई’ पर और ‘यूनिकॉर्न माइंडसेट’ सत्र में श्री अर्जुन वैद्य (संस्थापक, डॉ. वैद्यज), श्री कुशल अग्रवाल (सह-संस्थापक, ज़ोक्सोडे) और सुश्री सृष्टि तनवानी (सह-संस्थापक एवं सीईओ, इंडो एरा) ने स्टार्टअप्स के विस्तार पर अनुभव साझा किए।

समारोह के समापन चरण में यंग इंडियंस (Yi) रायपुर के को-चेयर एवं पासरी रिफ्रैक्टरीज के निदेशक श्री कवित पसारी ने दिन भर चले विचार-विमर्श पर सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत किए। इसके उपरांत श्री आदित्य अग्रवाल, को-चेयर, (Yi Yuva vertical ) द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद सहयोगी संस्थाओं के सम्मान और एक ऊर्जावान म्यूजिकल बैंड प्रस्तुति के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

 

Post navigation

Previous आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप
Next जगदलपुर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

Related Stories

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ

September 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.