Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार का पैसा विदेशों में खपाया जा रहा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार का पैसा विदेशों में खपाया जा रहा

Abhinesh Pandey September 14, 2026

*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास ने भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना : पूर्व सीएम हरीश रावत की गिरफ्तारी और राहुल गांधी से जवाबदेही की मांग*

*कांग्रेस के नेता और मंत्री भर्ती माफिया बनकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे : गौरीशंकर श्रीवास*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि एक तरफ राहुल गांधी देशभर में घूम-घूमकर ‘मोहब्बत की दुकान’, संविधान की दुहाई और छात्र हित की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता और मंत्री भर्ती माफिया बनकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। श्री श्रीवास ने उत्तराखंड में वर्ष 2016 के दौरान कांग्रेस शासनकाल में हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षित ओएमआर शीट को निजी एजेंसी को सौंपकर और खाली सीटों को भरकर लाखों युवाओं के सपनों पर पानी फेरा गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास ने ईडी की कार्रवाई और बरामदगी की चर्चा करते हुए बताया कि 10 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन ओएसडी चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोना और रोलेक्स, राडो, मोवाडो तथा टिसॉट जैसी बेहद महंगी घड़ियों का संग्रह बरामद हुआ है। यह अकूत संपत्ति युवाओं के हक को मारकर और भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी कर जुटाई गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद अब यह दलील दी जा रही है कि जब्त रकम पार्टी का चंदा है। श्री श्रीवास ने जाँच एजेंसियों से मांग की कि जिस-जिस मद से यह कथित चंदा आया है, उन आधिकारिक बैंक खातों की गहन जाँच की जाए और दानदाताओं के नाम सार्वजनिक किए जाएँ। श्री श्रीवास ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या यह कांग्रेस का कोई खास ‘चंदा मॉडल’ है, जिससे गांधी परिवार के ऐशो-आराम की व्यवस्था की जा रही है? भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि अपने तीन साल के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के संरक्षण के बिना उनका ओएसडी इतने बड़े घपले को अंजाम नहीं दे सकता था। अब जाँच से बचने के लिए इस्तीफे का नाटक किया जा रहा है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। श्री श्रीवास ने जाँच एजेंसी से मांग की कि इस पूरे भर्ती घोटाले की निष्पक्ष और पूरी जाँच हो तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी गिरफ्तार कर मामले की तह तक जाया जाए। साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी की इस मुद्दे पर चुप्पी को रहस्यमयी बताते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण की मांग की।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार का एक नया मॉडल खड़ा कर दिया है, जिसे योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। श्री श्रीवास ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली और उनके परिवार की विदेशों में संपत्तियां और निवेश सामने आए हैं। श्री श्रीवास ने दावा किया कि ईडी के छापों में बरामद दस्तावेजों से सामने आया है कि कांगो की गोल्ड माइनिंग कम्पनी (मैग्नीट्यूड स्टार आरएसएल) में सतीश जारकीहोली की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा जाम्बिया की कम्पनियों में भी निवेश के सबूत मिले हैं। श्री श्रीवास ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जारकीहोली की सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली, बेटे राहुल और बहन महादेवी के नाम विदेशी निवेश दस्तावेजों में शामिल हैं। बेंगलुरु और बेलगावी में 21 ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान करीब 3.30 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 15 लाख मूल्य की विदेशी मुद्रा (यूरो/डॉलर) बरामद की गई है। श्री श्रीवास ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में एनएच-74 भूमि अधिग्रहण घोटाले के तहत किसानों के खातों से 5 करोड़ रुपये सीधे कांग्रेस के चुनावी खाते में ट्रांसफर किए जाने के प्रमाण ईडी ने पेश किए हैं।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास ने कांग्रेस के चुनावी खातों, चंदा देने वालों के नाम और उनके आयकर रिटर्न को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि एक तरफ मोहब्बत की दुकान की बात की जाती है, दूसरी तरफ विदेशों में सोने की खदानें खरीदी जा रही हैं। छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों और भ्रष्टाचार के कारण दर्जनभर अधिकारी आज सेंट्रल जेल में बंद हैं। श्री श्रीवास ने मांग की कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व कर्नाटक, उत्तराखंड व तेलंगाना जैसे राज्यों में सामने आ रहे भ्रष्टाचार और जनता की गाढ़ी कमाई को विदेशों में भेजने के इन मामलों पर देश के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करें। इस दौरान प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक प्रवीण साहू भी मौजूद रहे।

————————-

Post navigation

Previous नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ
Next 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

September 15, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • एक स्वास्थ्य, एक भविष्य: सेहतमंद भविष्य के लिए आयुर्वेद

You may have missed

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

September 15, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

September 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.