Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Abhinesh Pandey September 13, 2026

 

30 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, शिक्षक सम्मान समारोह में 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं 42 प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बेमेतरा 13 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा के स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा जिलेवासियों को 183.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 22 कार्यों का भूमिपूजन 153.55 करोड़ रुपये की लागत से तथा 08 कार्यों का लोकार्पण 29.80 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।

विभागवार कार्यों की बात करें तो लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 05 कार्यों के लिए 131.82 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 07 कार्यों की लागत 14.17 करोड़ रुपये है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित 01 कार्य के लिए 2.76 करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 01 कार्य के लिए 2.54 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत 05 कार्यों के लिए 1.42 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया।

जनपद पंचायत बेमेतरा के अंतर्गत कुल 05 कार्यों में 03 कार्यों का भूमिपूजन 82.88 लाख रुपये तथा 02 कार्यों का लोकार्पण 48.40 लाख रुपये की लागत से किया गया, जिनकी कुल लागत 1.31 करोड़ रुपये है। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 02 कार्यों का 2.31 करोड़ रुपये की लागत से तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत 01 कार्य का 25 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पुलिस अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास से जुड़े इन विकास कार्यों की सौगात से बेमेतरा जिले में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इन कार्यों से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी तथा विकास की दिशा में नए अवसर उपलब्ध होंगे।

81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा जिले के 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही जिले के प्रतिभावान 42 विद्यार्थियों को बेमेतरा के दानदाताओं के माध्यम से सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन का बेमेतरा में एक गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्ष 1986 में तत्कालीन विधायक बेमेतरा स्वर्गीय श्री रेवेन्द्र सिंह वर्मा ने नागरिकों एवं अधिकारियों के सहयोग से इस शिक्षक सम्मान समारोह की शुरुआत की थी। तब से यह सम्मान समारोह लगातार 40 वर्षों से अनवरत आयोजित होता आ रहा है। इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाता है।

Post navigation

Previous हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

Related Stories

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.