Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 25 सितंबर को भारत रचेगा इतिहास- करोड़ो विद्यार्थी,शिक्षक, नागरिक एक साथ,एक समय,एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

25 सितंबर को भारत रचेगा इतिहास- करोड़ो विद्यार्थी,शिक्षक, नागरिक एक साथ,एक समय,एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम

Abhinesh Pandey September 12, 2026

*छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण सहभागिता*

*25 सितंबर को प्रातः ठीक 11 बजे होगा सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गान*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा आयोजन*

रायपुर/हम सभी गौरवान्वित एवं हर्षित हैं कि इस वर्ष सम्पूर्ण भारत वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगाँठ मना रहा है.

वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं,बल्कि भारत की राष्ट्रभक्ति,स्वाभिमान एवं राष्ट्रीय चेतना का अमर स्वर है.वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग,संघर्ष और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण का स्मरण कराता है.

राष्ट्रीय जागरण के 150वें वर्ष के इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गीत का आयोजन किया जा रहा है.सम्पूर्ण देश में 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे एक साथ,एक स्वर में लाखों विद्यार्थी,शिक्षक, नागरिक वंदे मातरम गीत का पूर्ण सामूहिक गायन करेंगे.यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा.

उल्लेखनीय है कि विद्या भारती भारत का सबसे बड़ा गैर-सरकारी (स्वैच्छिक) शैक्षिक नेटवर्क है.विद्या भारती भारत देश के 684 जिलों में अपनी सेवा दे रही है,जिसमें शहरी क्षेत्र के साथ-,साथ ग्रामीण,जनजातीय (आदिवासी)और दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्र भी शामिल हैं.विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पूरे भारत में 12 हजार से अधिक विद्यालय (इसके अलावा देशभर में लगभग 8,000 से अधिक अनौपचारिक शिक्षा केंद्र भी संचालित हैं).सरस्वती शिशु मंदिरों में देश भर में कुल आचार्य (शिक्षक)1.53 लाख से अधिक,कुल 35.33 लाख विद्यार्थी हैं.सरस्वती शिशु मंदिरो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा(जैसे एआई और रोबोटिक्स) के साथ-साथ भारतीय संस्कृति,योग,संगीत और नैतिक मूल्यों (संस्कारों)की शिक्षा प्रमुख है.

हमारा छत्तीसगढ़ भी सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गान के इस देशभक्ति पूर्ण आयोजन में पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सम्मिलित हो रहा है.

छत्तीसगढ़ प्रांत के समस्त 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय और उनमें अध्ययरत तीन लाख विद्यार्थी एवं ग्यारह हजार शिक्षकों के साथ इस आयोजन में सहभागी होगा.इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के समस्त युवा,नागरिक भी सम्मिलित हों यह भी प्रयास चल रहा है.

25 सितंबर को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ के समस्त सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है.चूंकि यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित होगा इस हेतु उसके समस्त प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी कार्ययोजना बन रही है.

सामूहिक वंदे मातरम पूर्ण गायन के दिन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के आसपास स्तिथ अन्य विद्यालय एवं महाविद्यालय भी इस आयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पहुंचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन में सम्मिलित हों यह आहवान भी समस्त शैक्षणिक संस्थाओं से किया जा रहा है.

आज इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ के समस्त युवाओं, नागरिकों से देशभक्ति पूर्ण इस गौरवमयी आयोजन में सम्मिलित होने का आहवान करते हैं.

Post navigation

Previous खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर

Related Stories

बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

September 12, 2026
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज

September 12, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
  • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन
  • ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
  • आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर

You may have missed

बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

September 12, 2026
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज

September 12, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन

September 12, 2026
‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.