रायपुर । मकान नं. 68, वुड आईलैंड कॉलोनी, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर निवासी सालिग राम विश्वकर्मा (71 वर्ष) का स्वर्गवास हो गया है।
उनके निधन से परिवार सहित पूरे वुड आईलैंड कॉलोनी में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अत्यंत सरल, मिलनसार एवं धर्मपरायण व्यक्ति थे। कॉलोनी के सभी लोगों से उनके आत्मीय संबंध थे।
Advertisement
स्व. विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा *शुक्रवार, दिनांक 11 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे* उनके निज निवास मकान नं. 68, वुड आईलैंड कॉलोनी, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर से महादेव घाट मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।


