Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में निःशुल्क सेमिनार का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में निःशुल्क सेमिनार का आयोजन

Abhinesh Pandey April 18, 2022

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में उत्कृष्ट 151-200 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नवोन्मेष
को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण, बहु विषयक अनुसंधान केंद्रित शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाता है। जिससे उनमें नेतृत्वशक्ति के विकास होने के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना
विकसित हो सके। विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए रोजगार की संभावनाओं और स्टार्टअप पर मार्गदर्शन
के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा 16 अप्रैल 2022 को आयोजित सेमिनार में विभिन्न स्कूल और कॉलेज के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी,
शिक्षक और प्राचार्य उपस्थित थे। उक्त संगोष्ठी में कक्षा 12 वीं के छात्र, स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न शिक्षकों सहित लगभग 220 प्रतिभागी उपस्थित थे।

इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रुप में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर उपस्थित थें। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्टार्टअप और उद्यमिता के बारे में विस्तार से बताते हुए रोजगारमूलक पाठ्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिश्रम, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से मनोवांछित सफलता का मिलना तय होता है। वर्तमान परिदृश्य में उन्होंने स्टार्टअप से रोजगार की संभावनाओं के बारे में प्रेरक वक्तव्य दिया। उक्त सेमिनार में विश्वविद्यालय के एडमिशन निर्देशक श्री अभिषेक शर्मा, श्री विशाल, श्रीमती सोनम दुबे और मार्केटींग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर जताई कड़ी नाराजगी
Next केंद्रीय संचार राज्य मंत्री श्री चौहान का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.