*सनातन संस्कृति की रक्षा कर लोक परंपरा को आगे बढ़ा रहा यादव समाज : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
*लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल*
लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मानस मंच लोरमी में सर्व यादव समाज एवं यदुवंशी सेना द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यादव समाज सनातन संस्कृति और परंपराओं की मजबूत पहचान है। समाज राउत नाचा जैसी समृद्ध लोक परंपराओं को आज भी सहेजकर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें एकजुटता, प्रेम और उल्लास के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है।
जन्माष्टमी उत्सव पर मानस मंच से बाइक रैली निकाली गई। रैली शिवपाट होते हुए लोरमी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसके बाद शीतला मंदिर, बाजारपारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मेन रोड होते हुए मानस मंच पहुंची।
मानस मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ रत्न प्रसिद्ध लोकगायिका आरु साहू जी ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही ‘महादेव तांडव’ रोड शो और बाइक रैली निकली। बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज लोरमी द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में समाज के साथ इच्छुक लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री धनीराम यादव जी, श्री संजय यादव जी, श्री अविश अवनीश यादव जी, श्री रामप्रकाश यादव जी, श्री गिरधारी यादव जी, श्री नरेश यादव जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुशील यादव जी, श्री शिवशंकर यादव जी, श्रीमती पूर्णिमा यादव जी, श्रीमती पुष्पा यादव जी, श्री संजू यादव जी,श्री शत्रुहन यादव जी, तोरन यादव जी, विनोद यादव जी, श्री दरबारी यादव जी, यादव समाज के सभी पदाधिकारी, यदुवंशी सेना के पदाधिकारी तथा लोरमी नगरपालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, श्री विक्रम सिंह जी, श्री गुरमीत सलूजा जी, विश्वास दुबे जी, श्री संतोष साहू जी, श्री दिनेश साहू जी, श्री रवि शर्मा जी, श्री महाजन जायसवाल जी, जी अशोक साहू जी, श्री विश्वनाथ साहू जी, श्री
घनशु राजपूत जी,पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
….. …..


