Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कैलाश खेमानी को फाडा जनरल काउंसिल मेंबर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कैलाश खेमानी को फाडा जनरल काउंसिल मेंबर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Abhinesh Pandey September 3, 2026

 

रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के उपाध्यक्ष एवं सिटी होंडा, रायपुर के संचालक श्री कैलाश खेमानी जी को फाडा का जनरल काउंसिल मेंबर बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

एफएडीए के जनरल काउंसिल में कुल 40 सदस्य होते हैं फाडा में छत्तीसगढ़ के फोर व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल एवं ट्रेक्टर डीलर्स मिला कर कुल 257 सदस्य है और रायपुर में राडा के 97 सदस्य हैं जिनका प्रतिनिधित्व करने के लिए रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन ने श्री कैलाश खेमानी का नाम फाडा के जनरल काउंसिल मेंबर के लिए प्रस्ताव भेजा था।

श्री कैलाश खेमानी रायपुर के प्रतिष्ठित होंडा टू व्हीलर व्यवसायी होने के साथ-साथ राडा के सक्रिय एवं समर्पित पदाधिकारी हैं। एसोसिएशन में बोर्ड सदस्य एवं उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने ऑटोमोबाइल व्यवसायियों के हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रियता से कार्य किया है। उनके योगदान की सराहना रायपुर के ऑटोमोबाइल व्यवसायियों द्वारा लगातार की जाती रही है।

राडा द्वारा आयोजित ऑटो एक्सपो के सफल आयोजन में भी श्री कैलाश खेमानी जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने आयोजन की तैयारियों, डीलर्स के समन्वय तथा विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ऑटो एक्सपो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इस समर्पण एवं कार्यकुशलता के लिए राडा द्वारा उन्हें कई अवसरों पर सराहा गया है।

श्री खेमानी सदैव नए कार्यों एवं नवाचारों के माध्यम से ऑटोमोबाइल व्यवसायियों के हितों को प्राथमिकता देते रहे हैं। वे एसोसिएशन एवं व्यवसायियों से जुड़े विषयों को संबंधित विभागों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने तथा सरकार और ऑटोमोबाइल व्यवसायियों के बीच एक सशक्त सेतु एवं समन्वयक की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं।

राडा को विश्वास है कि फाडा जनरल काउंसिल में श्री कैलाश खेमानी जी की सहभागिता से छत्तीसगढ़ एवं विशेष रूप से रायपुर के ऑटोमोबाइल डीलर्स की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव, सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ फाडा तथा देशभर के ऑटोमोबाइल डीलर्स को मिलेगा।

रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री कैलाश खेमानी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Post navigation

Previous 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रायपुर में मुनि श्री आगम सागर जी महाराज ससंघ का पावन वर्षायोग
Next दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल रमेन डेका

Related Stories

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

You may have missed

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.