फोरलेन और नवा रायपुर कनेक्टिविटी से बढ़ा आकर्षण, 90 एकड़ की टाउनशिप में आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्रीन लिविंग पर जोर
रायपुर। रायपुर के तेजी से विकसित हो रहे डूंडा क्षेत्र में रियल एस्टेट की नई संभावनाओं के बीच आरती ग्रुप की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘अशोका पाम मीडोज’ में अपार्टमेंट्स की भव्य लॉन्चिंग की गई। करीब 90 एकड़ में विकसित हो रही इस टाउनशिप को आधुनिक जीवनशैली, बेहतर कनेक्टिविटी और प्राकृतिक वातावरण के संतुलन के साथ तैयार किया गया है। प्रोजेक्ट में 3-बीएचके अपार्टमेंट्स के साथ आधुनिक सुविधाओं और हरित वातावरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
36 वर्षों के विश्वास की अमिट पहचान – आरती ग्रुप की पहचान केवल एक रियल एस्टेट कंपनी के रूप में नहीं, बल्कि 36 वर्षों से कायम विश्वास और गुणवत्ता के रूप में बनी है। समूह की नींव 36 वर्ष पूर्व चार दूरदर्शी मित्रों—स्व. श्री रमेश मोदी जी, स्व. श्री किशोर अटलानी जी, श्री राजीव अग्रवाल जी एवं श्री छगनलाल जी मुन्दड़ा ने रखी थी। मूलतः कपड़ा व्यवसाय से जुड़े इन चारों साथियों ने निर्माण क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने के उद्देश्य से रायपुर के हृदय स्थल शंकर नगर मेन रोड पर अपने पहले महत्वाकांक्षी बहुमंजिला रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘अशोका टावर’ के साथ भवन निर्माण क्षेत्र में कदम रखा। गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के कारण पहले ही प्रोजेक्ट को अभूतपूर्व सफलता मिली और यहीं से आरती ग्रुप की एक अलग एवं विश्वसनीय पहचान बनी।
आज 36 वर्षों की सफल यात्रा के बाद आरती ग्रुप छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक अमिट हस्ताक्षर बन चुका है। इस विश्वास और मूल्यों की विरासत को ग्रुप की युवा पीढ़ी पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रही है।
आधुनिक जीवनशैली और प्रकृति का संतुलन – आरती ग्रुप के डायरेक्टर ऋबुराज अग्रवाल के नेतृत्व में ‘अशोका पाम मीडोज’ की परिकल्पना ऐसे परिवारों को ध्यान में रखकर की गई है, जो आधुनिक सुविधाओं के साथ खुला, हराभरा और बेहतर जीवन चाहते हैं। प्रोजेक्ट में ग्रीनरी, खुला वातावरण और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
*पहली 100 बुकिंग पर मेगा लकी ड्रॉ* ‘अशोका पाम मीडोज’ की लॉन्चिंग को खास बनाने के लिए पहली 100 बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष मेगा लकी ड्रॉ भी रखा गया है। इसमें फर्स्ट विनर को ₹30 लाख की ईवी कार, सेकंड विनर को ₹20 लाख की ईवी कार और थर्ड विनर को ₹10 लाख की ईवी कार पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा तीन भाग्यशाली विजेताओं को एक-एक क्लासिक ईवी स्कूटर भी इनाम में दिए जाएंगे। यह आकर्षक लकी ड्रॉ शुरुआती बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आज बुकिंग का खास मौका
लॉन्चिंग के अवसर पर ‘सिर्फ 20% दीजिए और आज ही चाबी लीजिए, अगले 18 महीने कोई पेमेंट नहीं’ जैसी विशेष योजना भी ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह ऑफर उन परिवारों के लिए खास अवसर बन सकता है, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त अपने नए घर की तलाश में हैं।


