Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

Abhinesh Pandey August 26, 2026

*महतारी वन्दन योजना के तहत कुल 20076 करोड़ रूपए बहनों के खातों मे हस्तांतरित किए गए : भाजपा*

*प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने कहा : प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार महिला हितैषी सरकार*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पाण्डे ने कहा है कि माह सितम्बर की 31वीं किश्त की राशि अंतरित की गई है। श्रीमती पाण्डे ने कहा यह राखी त्यौहार को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रदेश सरकार द्वारा राखी के पूर्व बहनों को यह भेंट दी गई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने कहा कि कल 25 अगस्त को जिला बालोद में महतारी वंदन सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान 31वीं किश्त का भुगतान किया गया। माह सितम्बर 2026 की 31वीं किश्त के भुगतान ई-केवायसी करा चुकीं कुल 67,28,918 हितग्राहियों को कुल राशि 631,38,37,700 रुपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया। इनमें नियद नेल्लानार के हितग्राहियों के 6,897 हितग्राही भी शामिल है, जिन्हें 11वीं किश्त का भुगतान हुआ है। इस प्रकार अब तक कुल 20076 करोड़ रुपये का भुगतान बहनों को किया गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग तक महतारी वन्दन योजना का लाभ पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं को महतारी वन्दन योजना के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया है। भाजपा सरकार प्रदेश की हर माता और बहन के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित है। महतारी वन्दन योजना की 31वीं किश्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती पाण्डे ने इसे प्रदेश सरकार का नारी सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ता कदम बताया और कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने बताया कि 01 मार्च 2024 से लागू हुई महतारी वन्दन योजना ने राज्य की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक सशक्तीकरण, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वावलंबन, कुपोषण एवं एनीमिया निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महतारी वन्दन योजना में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

———————

Post navigation

Previous सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया
Next भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.