Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया

Abhinesh Pandey August 26, 2026

 

_जीके ग्रुप के निदेशक को विज़नरी लीडरशिप, परिवर्तनकारी विकास और ऑटोमोटिव रिटेल के भविष्य को आकार देने के लिए द इकोनॉमिक टाइम्स के ‘ईटी ऑटो’ द्वारा मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान_

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

नई दिल्ली | जीके ग्रुप के निदेशक, श्री पुनीत परवानी को द इकोनॉमिक टाइम्स के ‘ईटी ऑटो’ द्वारा हयात रेजिडेंसी, नई दिल्ली में 25 अगस्त, 2026 को आयोजित 9वें ईटी ऑटो रिटेल फोरम 2026 – ओईएम-डीलर सिनर्जी के दौरान ‘ईटी ऑटो रिटेल ऑनर्स – डीलर एक्सीलेंस इन ग्रोथ (सेंट्रल)’ से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान श्री परवानी की विज़नरी लीडरशिप, विकास के प्रति रणनीतिक दृष्टिकोण और सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहता है। यह पुरस्कार एक मजबूत, ग्रोथ-ओरिएंटेड ऑटोमोटिव रिटेल बिजनेस के निर्माण और तेजी से बदलते इस उद्योग में कंपनी को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों का नतीजा है।

यह पुरस्कार ईटी ऑटो के डिप्टी एडिटर श्री दीपांशू तोमर द्वारा, देश भर के अग्रणी ओईएम, डीलर प्रिंसिपल्स और ऑटोमोटिव उद्योग के प्रमुख हितधारकों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

श्री परवानी के नेतृत्व में, जीके ग्रुप ने ऑटोमोटिव और मोबिलिटी इकोसिस्टम के कई सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत बनाया है। उनका मुख्य फोकस कस्टमर सेंट्रिक होने, उत्कृष्ट संचालन, आधुनिक तकनीक, इनोवेशन और सस्टेनेबल बिज़नेस ग्रोथ को एक साथ जोड़कर ऐसा बिजनेस तैयार करने पर रहा है, जो ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के पूरी तरह अनुकूल हों।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जीके ग्रुप के निदेशक, श्री पुनीत परवानी ने कहा:

“ईटी ऑटो और द इकोनॉमिक टाइम्स से यह सम्मान पाकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। बदलती ग्राहक अपेक्षाओं, नई तकनीक, डिजिटलाइजेशन और आधुनिक मोबिलिटी के कारण ऑटोमोटिव रिटेल इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जीके ग्रुप में, हमारा विश्वास है कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट इस बात से तय होता है कि हम लगातार कस्टमर एक्सपीरियंस को कितना बेहतर बनाते हैं, अपने स्टाफ और वर्क प्रोसेस को कितना मजबूत करते हैं और उद्योग की बदलती चाल के साथ खुद को कितना ढाल पाते हैं। यह सम्मान हमारी पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों और हमारे कस्टमर्स तथा पार्टनर्स के अटूट भरोसे को दर्शाता है।”

9वें ईटी ऑटो रिटेल फोरम 2026 में ओईएम, डीलरशिप, ऑटोमोटिव फाइनेंस और इससे जुड़े अन्य सेक्टरों के बड़े लीडर्स एक मंच पर एकत्र हुए, ताकि बदलते ऑटोमोटिव रिटेल परिदृश्य और ओईएम-डीलर के बीच के संबंधों पर गहराई से मंथन किया जा सके। इस फोरम की चर्चाएं आपसी सहयोग को मजबूत करने, कस्टमर एक्सपीरियन्स को ऊंचे स्तर पर ले जाने और ऑटोमोटिव रिटेल इकोसिस्टम को विकास के अगले चरण के लिए तैयार करने पर केंद्रित रहीं।

यह सम्मान जीके ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो ऑटोमोटिव सेक्टर में इसकी बढ़ती मजबूत स्थिति और बेहतर परफॉरमेंस, कस्टमर सेंट्रिक एवं भविष्य के लिए तैयार बिज़नेस के निर्माण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

*जीके ग्रुप के बारे में*

वर्ष 1960 में स्थापित, जीके ग्रुप मुख्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित एक प्रतिष्ठित और विविध ऑटोमोटिव बिजनेस ग्रुप है, जिसकी विरासत छह दशकों से भी अधिक पुरानी है। यह ग्रुप ऑटोमोटिव और मोबिलिटी इकोसिस्टम के कई सेगमेंट में अपनी सेवाएं दे रहा है, जिनमें टू-व्हीलर्स, प्रीमियम मोटरसाइकल्स, कमर्शियल वाहनों, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शामिल हैं। जीके ग्रुप की पहुँच छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र तक है। जीके इलेक्ट्रिक के माध्यम से, जीके ग्रुप ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जो क्लीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर देश के बढ़ते कदमों का समर्थन करता है। कस्टमर एक्सपीरियंस, उत्कृष्ट संचालन, इनोवेशन और फ्यूचर ओरिएंटेड ग्रोथ को प्राथमिकता देते हुए, जीके ग्रुप लगातार अपने व्यवसायों का विस्तार कर रहा है और भारत के उभरते ऑटोमोटिव व मोबिलिटी परिदृश्य में अपना योगदान सुदृढ़ कर रहा है।

Post navigation

Previous कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा, भाजपा सरकार ने दिया वास्तविक नेतृत्व और अधिकार : विकास मरकाम
Next राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.