Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एनटीपीसी सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनटीपीसी सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

Abhinesh Pandey August 26, 2026

 

*ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी JEE और NEET की उत्कृष्ट तैयारी की सुविधा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*शासकीय विद्यालयों के 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग*

रायपुर।

एनटीपीसी सीपत ने अपने सामाजिक दायित्व और सामुदायिक विकास पहलों के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं नीट एवं जेई की तैयारी कराने के उद्देश्य से ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस विशेष शैक्षणिक पहल का औपचारिक उद्घाटन कलेक्टर (बिलासपुर) श्री संजय अग्रवाल, आईएएस तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक (बिलासपुर) श्री रजनेश सिंह, आईपीएस द्वारा परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

‘संकल्प’ कार्यक्रम के माध्यम से आसपास के शासकीय विद्यालयों—जिनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीपत, शासकीय हाईस्कूल दर्राभाटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजी, तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) सीपत एवं पंधी शामिल हैं—के कक्षा 11वीं और 12वीं के कुल 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया है। पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के उपरांत दोनों कक्षाओं के लिए 50-50 विद्यार्थियों के पृथक बैच बनाए गए हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को सप्ताह में चार दिन, प्रतिदिन तीन घंटे भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीव विज्ञान विषयों का गहन मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री संजय अग्रवाल ने एनटीपीसी सीपत की इस पहल की सराहना की और कहा कि ‘संकल्प’ जैसी पहल सामुदायिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा एवं चुनौतियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित रहने और इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में ऐसी ऊर्जा और आत्मविश्वास का निर्माण होना चाहिए, जिससे वे भविष्य में राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है और ऐसी पहलें इसी दिशा में सार्थक प्रयास हैं।

विशिष्ट अतिथि श्री रजनेश सिंह, आईपीएस ने ‘संकल्प’ को सराहनीय सामाजिक पहल बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीक देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुविधा का पूर्ण लाभ उठाने और अपनी मेहनत से माता-पिता, समाज तथा राष्ट्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने एनटीपीसी के गीत में निहित ‘ज्योति किरण’ के भाव का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को स्वयं आगे बढ़ने के साथ समाज को भी प्रकाश देने के लिए प्रेरित किया।

परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि एनटीपीसी सीपत की यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कलेक्टर, बिलासपुर एवं एसएसपी एवं डीआईजी, बिलासपुर के मार्गदर्शन और सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सीपत विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है। ‘संकल्प’ के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर इंजीनियर और डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री बी.बी. पात्रा, मानव संसाधन प्रमुख ने बताया कि कलेक्टर, बिलासपुर द्वारा दिए गए सुझाव के बाद इस पहल को आकार दिया गया। इसके तहत आसपास के शासकीय विद्यालयों से कक्षा 10वीं एवं 11वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 50-50 विद्यार्थियों का चयन कर कुल 100 विद्यार्थियों को ‘संकल्प’ कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश दिया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान चयनित विद्यार्थियों के लिए नियुक्त फैकल्टी भी उपस्थित रही। फैकल्टी द्वारा विद्यार्थियों को कोचिंग की कार्ययोजना, कक्षा संचालन एवं आवश्यक नियमों की जानकारी दी गई। ‘संकल्प’ के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक व्यवस्थित शैक्षणिक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

*******************

Post navigation

Previous बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं
Next कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा, भाजपा सरकार ने दिया वास्तविक नेतृत्व और अधिकार : विकास मरकाम

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.