Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कटघोरा में 19 अगस्त से युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कटघोरा में 19 अगस्त से युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश

Abhinesh Pandey August 18, 2026

 

*‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के तहत शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कटघोरा/कोरबा, 18 अगस्त 2026। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के तहत शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय, कटघोरा में 19 एवं 20 अगस्त को नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल होंगे। नगर पालिका परिषद, कटघोरा के अध्यक्ष श्री राज जायसवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई कंवर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा।

चित्र प्रदर्शनी में नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणामों को दृश्य माध्यमों के जरिए सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, कला, नवाचार और सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, रंगोली, भाषण, निबंध और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विद्यार्थी इनके माध्यम से नशामुक्ति, स्वस्थ जीवन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। गीत एवं नाटक दल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और उससे बचाव का संदेश भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम से पहले क्षेत्र में प्रचार-प्रसार गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन को आयोजन की जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय संचार ब्यूरो ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। अभियान का संदेश है कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

********

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
Next रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने लॉन्च किया ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.