Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Abhinesh Pandey August 15, 2026

वंदेमातरम् और जन गण मन से गुंजा परिसर, पौधरोपण कर विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। शनिवार को कलिंगा विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। परिसर में विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी देश की स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए एक साथ एकत्रित हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि मेजर प्रवीण सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलपति डॉ. आर श्रीधर, कुलानुसाशक डॉ. ए विजयानंद, छात्र कल्याण अधिष्ठाता लेफ्टिनेंट विभा चंद्राकर, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ डी कालीदास, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकायाध्यक्ष डॉ श्रीकृष्णा ढाले, यंग इंडियंस समन्वयक डॉ योगेश वैष्णव, एनएसएस समन्वयक डॉ हर्षा शर्मा, एनसीसी सह समन्वयक आयुषी कचनवार, डिप्टी डीएसडब्लू श्री शुभम प्रमोद, असिस्टेंट डीएसडब्लू सुश्री रिषीका गोयल सहित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ ए राजशेखर ने किया। पूरा परिसर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से गूंज उठा, जिसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश की, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में गणमान्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात् सुश्री सुभाश्री सरकार ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

अपने ज्ञानवर्धक व्याख्यान में कुलपति डॉ. आर श्रीधर ने भारत की औपनिवेशिक काल से पहले की स्थिति और ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा देश पर कब्ज़ा करने के बारे में बात की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में मेजर प्रवीण सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने देश के भविष्य को आकार देने में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

छात्रा सुश्री पुण्यतोया महताम और छात्र मनु कुमार, हर्ष राय और दीपन धार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसके बाद छात्रा सुश्री स्नेहा और सुश्री काजल ने नृत्य प्रस्तुत किया। पूर्व छात्र मसूद अहमद और छात्रा सुश्री असना जबी ने भाषण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन कुलानुशासक डॉ ए विजय आनंद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कलिंगा विश्वविद्यालय अपने छात्रों में राष्ट्रीय गौरव और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह स्वतंत्रता दिवस समारोह उस प्रतिबद्धता का प्रमाण था। प्रतिभागियों को स्वल्पाहार और मिठाइयाँ वितरित की गईं।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “10 करोड़ नशा-मुक्त शपथ मेगा अभियान” का आयोजन
Next ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

Related Stories

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी

You may have missed

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 15, 2026
घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.