Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भारतवासियों के सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश को एक सूत्र में पिरोता है : मुख्यमंत्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतवासियों के सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश को एक सूत्र में पिरोता है : मुख्यमंत्री साय

Abhinesh Pandey August 10, 2026

 

*भाजपा की रायपुर में निकली भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में भारी जनसमूह उमड़ा, जगह-जगह पुष्पवर्षा और “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष से राजधानी देशभक्ति के रंग में रंगी*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*रायपुर।* प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 140 करोड़ भारतवासियों के सम्मान का प्रतीक है और यह पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत काल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है। श्री साय ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को यह समझाना है कि यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है। महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर जैसे अनेक महापुरुषों के त्याग, बलिदान और कुर्बानियों के बाद देश आजाद हुआ है। श्री साय सोमवार को यहाँ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत “तिरंगा यात्रा” के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की माटी के महान सपूतों अकाल और भुखमरी के समय अपनी जनता का पेट भरने के लिए अनाज देकर अमूल्य योगदान देने वाले शहीद वीर नारायण सिंह और बस्तर क्षेत्र से अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए ऐतिहासिक आंदोलन चलाने वाले जननायक गुंडाधुर के शौर्य व पराक्रम का स्मरण कर उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। नक्सलवाद के समाधान को प्रदेश का सौभाग्य बताते हुए श्री साय ने कहा कि जिस नक्सल समस्या के समाधान पर कभी अनिश्चितता जताई जाती थी, आज उसका सफल समाधान हो चुका है। श्री साय ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व, उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों और स्थानीय जनता के समर्थन को दिया। श्री साय कहा कि राजधानी के बाद अब राज्य के सभी जिलों, मंडलों, स्कूलों और विभिन्न संस्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस बार नक्सल प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों के गाँवों और उनके स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा पहुँचेगी और 15 अगस्त को शान से राष्ट्रध्वज लहराया जाएगा। श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों, कार्यालयों, संस्थानों पर तिरंगा लहराकर इस राष्ट्रीय पर्व और वीरों के बलिदान को नमन करें।

*उप मुख्यमंत्री साव का ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान*

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाने का आह्वान करते हुए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान का उल्लेख किया और कहा कि श्री मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक से अनुरोध किया है कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय और संस्थानों में राष्ट्रध्वज लहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लें। श्री मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि व्यक्त करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्राओं के आयोजन पर भी जोर दिया है, ताकि देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए त्याग और बलिदान को याद किया जा सके।

*गुलामी से समाज में व्याप्त कुरीतियों और विकृतियों को : उप मुख्यमंत्री शर्मा*

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की है। गुलामी से समाज में जो कुरीतियाँ और विकृतियाँ व्याप्त हुई हैं, उन्हें दूर करना है और देश को गौरवान्वित करना है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शांति और सद्भाव का प्रतीक है। अपने बलिदानी क्रांतिकारियों और महापुरुषों के साथ ही देश की सेवा में अपनी आहुति देने वाले शहीद जवानों को भी याद करते हुए उन्हें नमन करना है। अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे संबंध को गहरा करना है। हर घर पर तिरंगा लहराकर हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

*मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वय 1500 मीटर तिरंगे के साथ चले*

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राजधानी स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम से भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जो सुभाष स्टेडियम में समाप्त हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री द्वय श्री साव व श्री शर्मा ने यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में आम जनता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री साय एवं उपमुख्यमंत्री द्वय श्री साव व श्री शर्मा 1500 मीटर तिरंगे के साथ चले। घोड़ा-बग्घी सहित तिरंगा यात्रा निकाली गई। बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम से शुरू होकर यह तिरंगा यात्रा सिद्धार्थ चौक, पुरानी बस्ती, कालीबाड़ी और महिला थाना चौक से होते हुए सुभाष स्टेडियम पर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष से राजधानी का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा-मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

*तिरंगा यात्रा में ये हुए शामिल*

भाजपा की इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, श्याम नारंग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, आमजन, कॉलेज एवं स्कूल से आए विद्यार्थीगण व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

——————–

 

Post navigation

Previous मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान
Next छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व: हरेली तिहार

Related Stories

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

You may have missed

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.