Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • महंगाई भत्ता की मांग लेकर शिक्षक करेंगे हड़ताल
  • छत्तीसगढ़

महंगाई भत्ता की मांग लेकर शिक्षक करेंगे हड़ताल

Abhinesh Pandey April 11, 2022

रायपुर। महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर पर प्रदेशभर के शिक्षकों ने 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। महंगाई भत्ते की मांग को लेकर दो दिन 11 और 12 अप्रैल को स्कूल जाएंगे और स्थानीय स्तर पर हड़ताल करेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को जिला मुख्यालयों में हड़ताल करेंगे। इसके चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से हो रहा बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 13 अप्रैल को प्रभावित होगा, वहीं स्कूल बंद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इसका समर्थन किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर के शिक्षक हड़ताल में शामिल होने के लिए आकस्मिक अवकाश का आवेदन दे रहे हैं। पूरे प्रदेश से यह सूचना मिल रही है कि 13 अप्रैल को बोर्ड मूल्यांकन केंद्र के सभी शिक्षक भी अवकाश ले रहे हैं। साथ ही प्रदेश के समस्त प्राथमिक, मिडिल, हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षक भी 13 अप्रैल को अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डा. कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ कई महिला शिक्षकों ने एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वे अपनी अवकाश की स्थिति के आधार पर महंगाई भत्ता की मांग को लेकर हड़ताल में शामिल होंगी।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों को लंबित महंगाई भत्ता जारी नहीं होने से पांच हजार से नौ हजार तक प्रतिमाह नुकसान हो रहा है। महंगाई भयावह स्तर पर है, जिससे शिक्षक व कर्मचारियों पर भारी बोझ आ गया है। केंद्र व अन्य राज्यों में 34 फीसद महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ में मात्र 17 फीसद महंगाई भत्ता देय है। लंबित महंगाई भत्ते पर बार-बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया, किंतु अब तक मात्र कर्मचारियों को 17 फीसद महंगाई भत्ता ही दिया जा रहा है। अत: लंबित महंगाई भत्ता के लिए संपूर्ण शिक्षकों को आवेदन देकर हड़ताल में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा की गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous दिल्ली से निकली इंकलाब पंजाब होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंच चुका हैं, छत्तीसगढ़ में लोग बड़ी संख्या में पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं –कोमल हुपेंडी
Next पुरानी पेंशन योजना राज्य में हुई लागू, आदेश जारी

Related Stories

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

You may have missed

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.