Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर में सजेगा प्रिंटिंग उद्योग का अंतरराष्ट्रीय मंच
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में सजेगा प्रिंटिंग उद्योग का अंतरराष्ट्रीय मंच

Abhinesh Pandey August 1, 2026

*ऐतिहासिक आयोजन : एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से होटल बेबीलॉन कैपिटल में दोपहर 2 बजे से होगा कार्यक्रम*

*पहली इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस, चार देशों के विशेषज्ञ देंगे भविष्य की तकनीकों की जानकारी*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 2 अगस्त। छत्तीसगढ़ की प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन (CPA) द्वारा एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश की पहली इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन कल दोपहर 2 बजे से होटल बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर में किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञ, प्रिंटर्स, पैकेजिंग कंपनियों के प्रतिनिधि एवं उद्यमी एक मंच पर जुटेंगे।

*चार देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल*

सम्मेलन में सिंगापुर/मलेशिया के अग्रा लिम, श्रीलंका की पैकेजिंग कंसल्टेंट अगामपोदी पी.एस. मेंडिस, श्रीलंका एसोसिएशन ऑफ प्रिंटर्स के अध्यक्ष जनाका रत्नकुमारा तथा नेपाल के उद्योग विशेषज्ञ माधव भट्टराई प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग के बदलते स्वरूप, अत्याधुनिक तकनीकों, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गुणवत्ता सुधार, लागत नियंत्रण और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

*प्रिंटिंग इंडस्ट्री को मिलेगी नई दिशा*

आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन मध्य भारत के प्रिंटिंग उद्योग को नई दिशा देने के साथ-साथ उद्योग जगत के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा। कार्यक्रम के दौरान नवीनतम प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग तकनीकों पर चर्चा होगी तथा प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

*मेगा लक्की ड्रॉ और रात्रिभोज*

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए मेगा लकी ड्रॉ का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सम्मेलन के समापन पर रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन ने प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों, प्रिंटर्स एवं तकनीकी विशेषज्ञों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ को प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

*मुख्य आकर्षण*

पहली इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस

*आयोजन :* 2 अगस्त, दोपहर 2 बजे

*स्थान :* होटल बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर

*आयोजक :* छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन (CPA)

*सहयोग :* एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार

सिंगापुर, श्रीलंका और नेपाल के विशेषज्ञों के व्याख्यान

प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग की नई तकनीकों पर विशेष चर्चा

मेगा लकी ड्रॉ एवं रात्रिभोज का आयोजन

 

Post navigation

Previous राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ
Next राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

Related Stories

विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा

September 25, 2026
पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

September 25, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा
  • पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

You may have missed

विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा

September 25, 2026
पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

September 25, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

September 25, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.