Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा बहुआयामी सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा बहुआयामी सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया

Abhinesh Pandey July 30, 2026

रायपुर।

इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा महासमुंद स्थित आर्ष ज्योति गुरुकुल में सेवा, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित बहुआयामी सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। क्लब की सचिव श्रीमती नेहा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति से हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद गुरुकुल परिसर में 30 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

क्लब द्वारा गुरुकुल को आवश्यक अनाज, 20 ट्यूब लाइट्स, दो कंप्यूटर एवं एक प्रिंटर भेंट किए गए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर श्रीमती रुचिता राव ने विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सत्र लिया। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चुनने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान पास्ट प्रेसिडेंट श्रीमती संगीता गोयल, श्रीमती पुष्पा मालवीय, श्रीमती गीता जेठानी, श्रीमती पूजा जैन, श्रीमती नम्रता दुबे, श्रीमती सोनिया नाथानी, पास्ट सेक्रेटरी श्रीमती प्रज्ञा नायडू, श्रीमती रूबी साओ, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, श्रीमती रुचिता राव तथा सचिव श्रीमती नेहा अग्रवाल सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

गुरुकुल परिवार ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। क्लब ने भविष्य में भी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा के ऐसे प्रकल्प निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Post navigation

Previous आधार सेवा केंद्र बना आयते के जीवन में उम्मीद की नई किरण
Next Mahanadi Should Become the Foundation of Shared Prosperity Between Chhattisgarh and Odisha, Not a Dispute: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

Related Stories

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा

July 31, 2026
जीके इलेक्ट्रिक ने रायगढ़ में नई अधिकृत डीलरशिप का शुभारंभ किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जीके इलेक्ट्रिक ने रायगढ़ में नई अधिकृत डीलरशिप का शुभारंभ किया

July 31, 2026
राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में शिक्षा विभाग का व्यापक कायाकल्प किया है : डॉ. विजयशंकर मिश्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में शिक्षा विभाग का व्यापक कायाकल्प किया है : डॉ. विजयशंकर मिश्रा

July 31, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा
  • जीके इलेक्ट्रिक ने रायगढ़ में नई अधिकृत डीलरशिप का शुभारंभ किया
  • राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में शिक्षा विभाग का व्यापक कायाकल्प किया है : डॉ. विजयशंकर मिश्रा
  • बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
  • अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह

You may have missed

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा

July 31, 2026
जीके इलेक्ट्रिक ने रायगढ़ में नई अधिकृत डीलरशिप का शुभारंभ किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जीके इलेक्ट्रिक ने रायगढ़ में नई अधिकृत डीलरशिप का शुभारंभ किया

July 31, 2026
राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में शिक्षा विभाग का व्यापक कायाकल्प किया है : डॉ. विजयशंकर मिश्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में शिक्षा विभाग का व्यापक कायाकल्प किया है : डॉ. विजयशंकर मिश्रा

July 31, 2026
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

July 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.