Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

Abhinesh Pandey July 27, 2026

*भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया : पूरे देश में कलश यात्राएँ निकाली जाएंगीं और व्यापक जनसम्पर्क स्थापित किया जाएगा, अभियान आगामी माघ पूर्णिमा तक तक चलेगा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं पावन जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित देशव्यापी सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) से एक प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी के लिए रवाना हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली से पवित्र माटी एवं जल लेकर लौटेगा।

​भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि इस पवित्र माटी एवं जल अभियान के प्रभारी डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल रवाना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. खिलावन साहू, ध्रुव प्रसाद मिर्धा, हरिनाथ खुंटे, चंद्र प्रकाश सूर्या, खेमराज बाकरे, मोनू वर्मा, महंत खेलूराम पैगवार, ओमेश्वर जीभेकार, मोरध्वज गिलहरे, गुलशन सुमन, राजकुमार जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो एक वैचारिक आंदोलन भी है। यह वैचारिक आंदोलन हमें निरंतर प्रेरित करता है कि समाज को आपस में कैसे जोड़ा जाए? भाजपा की स्पष्ट प्रतिबद्धता समाज में एकता, सामाजिक समानता, सामाजिक न्याय और समावेशिता स्थापित करने की है। इसी प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी यह देशव्यापी अभियान शुरू कर रही है। इस दौरान ​पूरे देश में कलश यात्राएँ निकाली जाएंगीं और व्यापक जनसम्पर्क स्थापित किया जाएगा। ​छात्रावासों और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में जाकर गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और विचारों को पहुँचाया जाएगा। ​यह अभियान अगले वर्ष की माघ पूर्णिमा संत रविदास जयंती तक निरंतर सक्रियता के साथ चलाया जाएगा। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हम आज भी संत गुरु रविदास जी के संदेशों, संकल्पों और सीख से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता और समानता का संदेश फैला सकें।

—————-

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
Next अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

Related Stories

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

July 27, 2026
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव

July 27, 2026
होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा

July 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा
  • आईआईटीएम बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त हुई प्रदेश की पहचान

You may have missed

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

July 27, 2026
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

July 27, 2026
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव

July 27, 2026
होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा

July 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.