Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रही नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ रहा कृषि मशीनीकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रही नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ रहा कृषि मशीनीकरण

Abhinesh Pandey July 26, 2026

 

धान की बोनस राशि से आधुनिक कृषि उपकरण खरीद रहे किसान, खेती बन रही अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 26 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि से वे आधुनिक कृषि उपकरण खरीदकर खेती को अधिक वैज्ञानिक, सुविधाजनक और लाभकारी बना रहे हैं। इससे कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की आय और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो रही है।

प्रदेशभर में बड़ी संख्या में किसान कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर खेती में आधुनिक तकनीकों और कृषि यंत्रों का उपयोग बढ़ा रहे हैं। प्रोत्साहन राशि का उपयोग ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, सिंचाई सुविधाओं तथा अन्य कृषि निवेशों में किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत कम होने और उत्पादन बढ़ने में मदद मिल रही है।

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम चकेरी निवासी किसान श्री रामसाय इसका प्रेरक उदाहरण हैं। उनके पास लगभग 3.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने इस वर्ष अपनी 69 क्विंटल धान की उपज समर्थन मूल्य पर सहकारी समिति में विक्रय की। इसके बाद उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। इस राशि में अपनी बचत जोड़कर उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा, जिससे उनकी खेती को नई गति मिली।

रामसाय बताते हैं कि पहले खेती के अधिकांश कार्यों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और लागत दोनों अधिक लगते थे। ट्रैक्टर उपलब्ध होने के बाद जुताई सहित अन्य कृषि कार्य समय पर होने लगे हैं। इससे श्रम और लागत में कमी आई है, कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ी है तथा समय पर खेती होने से बेहतर उत्पादन की संभावना भी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उन्हें आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने का अवसर दिया, जिससे खेती अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बन गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाएं किसानों को आर्थिक मजबूती देने के साथ आधुनिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं।

कृषक उन्नति योजना प्रदेश में कृषि मशीनीकरण, उत्पादकता वृद्धि और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

Post navigation

Previous बीजापुर : उद्यानिकी विभाग की सहायता से बदली किसान की तस्वीर, मल्चिंग तकनीक से मिर्च की खेती में हुई छह लाख रुपये की आय
Next मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिला त्वरित समाधान, हितग्राही को उपलब्ध कराया गया प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन

Related Stories

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

You may have missed

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.