Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

Abhinesh Pandey July 17, 2026

 

*मौसी माता मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन एवं रात्रि आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब; जनप्रतिनिधियों, संतों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया महाप्रभु का आशीर्वाद*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*महाप्रभु के चरणों में उमड़ा आस्था का सागर, भक्तिमय हुआ सम्पूर्ण वातावरण*

रायपुर। श्री जगन्नाथ सेवा समिति, गायत्री नगर (शंकर नगर), रायपुर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा के उपरांत महाप्रभु अपने पारंपरिक विश्राम स्थल मौसी माता मंदिर पहुँचे। सनातन परंपरा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ अपने भक्तों का स्नेह स्वीकार करते हुए नौ दिनों तक मौसी माता के घर विराजमान रहते हैं। इस अवधि में श्रद्धालुओं को भगवान के निकट दर्शन का दुर्लभ अवसर प्राप्त होता है और बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन दर्शन, पूजा-अर्चना एवं आरती में सम्मिलित होकर स्वयं को धन्य मानते हैं।

मौसी माता मंदिर भगवान श्री जगन्नाथ की उस दिव्य लीला का प्रतीक है, जिसमें वे वर्ष में एक बार अपने भक्तों के बीच नगर भ्रमण करते हुए अपनी मौसी के घर पधारते हैं। यह परंपरा केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व, सेवा और लोककल्याण का भी संदेश देती है। मान्यता है कि मौसी माता के घर भगवान का विश्राम समस्त भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का संचार करता है।

गायत्री नगर स्थित मौसी माता मंदिर परिसर में सायंकाल आयोजित रात्रि आरती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुई। भजन-कीर्तन, शंखध्वनि, घंटों की मधुर अनुगूंज तथा जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर आरती में सहभागिता निभाई तथा महाप्रभु से प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की।

इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा समरसता, सेवा, समानता और लोकमंगल का महापर्व है। महाप्रभु का मौसी माता के घर आगमन यह संदेश देता है कि ईश्वर अपने प्रत्येक भक्त के घर और हृदय में समान भाव से विराजमान होते हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर में यह आयोजन वर्षों से सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक गौरव और सनातन परंपराओं के संरक्षण का सशक्त माध्यम बना हुआ है। समिति का प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियाँ भी इस गौरवशाली परंपरा से जुड़ें और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करें।

महाआरती के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम जी सपरिवार सहित, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, पूर्व सांसद एवं दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी जी, विधायक श्री रोहित साहू जी, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटानी जी, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा जी, छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम जी सपरिवार सहित, पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री डी.एस. अवस्थी जी, रायपुर पुलिस आयुक्त श्री संजीव शुक्ला जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री अभय राम जी, प्रांत प्रचारक श्री टोप लाल वर्मा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समिति द्वारा सभी अतिथियों का भगवान श्री जगन्नाथ का स्मृति प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था, अनुशासित संचालन एवं भक्तिमय वातावरण की सभी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।

श्री जगन्नाथ सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी बाहुड़ा यात्रा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया।

Post navigation

Previous डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
Next संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.