Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

Abhinesh Pandey July 17, 2026

 

दिव्या पटेल को मिला समय पर विवाह प्रमाण-पत्र

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 17 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ शासन की लोक-कल्याणकारी पहल ‘सेवा सेतु’ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। डिजिटल प्रणाली पर आधारित यह अनूठी व्यवस्था न केवल आमजन की भागदौड़ और समय की बचत कर रही है, बल्कि जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत कर रही है।

नारायणपुर कलेक्टर के निर्देशन में जिले के सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण-पत्र और जरूरी शासकीय सेवाएं बेहद तेजी और पारदर्शिता के साथ प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम तारागांव की निवासी दिव्या पटेल पति मिथुन पटेल के लिए यह केंद्र एक बड़ा सहारा बना, जब उन्हें विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर आसानी से प्राप्त हो गया।

डिजिटल प्रक्रिया से मिली दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति

दिव्या पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले विवाह पंजीयन जैसे जरूरी कार्यों के लिए शासकीय कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान होता था। लेकिन श्सेवा सेतुश् के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया न सिर्फ बेहद सरल और सुविधाजनक रही, बल्कि डिजिटल माध्यम से इसका त्वरित निराकरण भी किया गया। बिना किसी मानसिक तनाव और बाधा के समय पर प्रमाण-पत्र मिलने से दिव्या के सारे जरूरी काम समय पर पूरे हो सके। उन्होंने इस जनहितैषी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे लोगों को घर के पास ही सभी सेवाएं मिल रही हैं।

सेवा सेतुः सुशासन का बढ़ता दायरा

नारायणपुर जिले में सेवा सेतु की सफलता का दायरा दिनों-दिन व्यापक होता जा रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर कई महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से पंचायत स्तर पर ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद अब तक 8 नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं। आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाएं पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर दी जा रही हैं। इसी तरह नल कनेक्शन, साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और भवन निर्माण अनुज्ञा (परमिशन) प्रमाण-पत्र बनाए जा रहे है।

जल्द जुड़ेंगी राशन कार्ड की ऑनलाइन सेवाएं

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द ही राशन कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाएं भी सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शुरू की जा रही हैं। इसके तहत राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना,नाम विलोपित (हटाना) करना और अन्य आवश्यक संशोधन संबंधी कार्य घर के पास ही डिजिटल माध्यम से हो सकेंगे।

‘सेवा सेतु’ की यह प्रभावी पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन, डिजिटल गवर्नेंस और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है, जो शासन और आम जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु बन चुकी है।

Post navigation

Previous अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
Next महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.