*नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने बोरियाखुर्द में नाइस बेकरी की स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, गन्दगी फैलाने और प्रचलित स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर किया 5 हजार रूपये का ई जुर्माना*
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 के अंतर्गत बोरियाखुर्द में स्थित नाइस बेकरी की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन में किया गया.
स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी फैलाने और प्रचलित स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करना पाया गया. प्राप्त जनशिकायत सही मिलने पर निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा की उपस्थिति में नाइस बेकरी बोरियाखुर्द के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए 5 हजार रूपये का ई जुर्माना तत्काल किया जाकर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.


