Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 

Abhinesh Pandey July 13, 2026

 

हज कमेटी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पेश किया ज़म ज़म और ख़जूरें 

रायपुर 13 जुलाई । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज 2026 के तहत हजयात्रा पर गए सभी हज यात्रियों की सकुशल वापसी और हजयात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर

आज यहां मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर हजयात्रा का तबर्रुक (प्रसाद) पवित्र जल आब-ए-ज़म ज़म एवं ख़जूरें प्रदान किया। इस अवसर पर श्री बेग ने हज 2026 हेतु प्रदेश के हज यात्रियों के लिए की गई समुचित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल जी का आभार व्यक्त किया। श्री बेग ने माननीय मुख्यमंत्री जी को बताया कि हजयात्रा के दौरान प्रदेश के हज यात्रियों द्वारा देश एवं प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए भी विशेष रूप से दुआएं की गई । उन्होंने बताया कि संपूर्ण हजयात्रा में राज्य के किसी भी हजयात्री को कोई परेशानी नहीं हुई। किसी प्रकार की अप्रिय घटना, दुर्घटना की भी कोई ख़बर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष सर्वाधिक 813 हज यात्रियों ने पवित्र हज की इबादत का सौभाग्य प्राप्त किया। श्री बेग ने आगामी वर्ष हज 2027की तैयारी की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । उन्होंने बताया कि हज 2027 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया इन दिनों जारी है । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय रायपुर में भी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ई-सुविधा केंद्र प्रारंभ किया गया है। हजयात्रा पर जाने के इच्छुक लोग यहां पहुंच कर हज फॉर्म भर रहे हैं।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल

Related Stories

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल

July 13, 2026
डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र

July 13, 2026
आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना

July 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
× Popup Image

Recent Posts

  • हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल
  • डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र
  • आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना
  • सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

You may have missed

हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 

July 13, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल

July 13, 2026
डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र

July 13, 2026
आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना

July 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.