Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में एजेंटिक एआई पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में एजेंटिक एआई पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Abhinesh Pandey July 13, 2026

रायपुर।

मैट्स विश्वविद्यालय, आरंग स्थित मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमएसईआईटी) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के लिए एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एजेंटिक एआई) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के संसाधन व्यक्ति डॉ. अमर शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईएलएम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान एवं प्रदर्शन सत्र के दौरान एजेंटिक एआई की अवधारणा, संरचना, कार्यप्रणाली, अनुप्रयोगों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वायत्त निर्णय-निर्माण, कार्यप्रवाह स्वचालन तथा एआई एजेंट्स के वास्तविक जीवन में बढ़ते उपयोग को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव ने विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक डॉ. बृजेश पटेल ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक गुरु के नेतृत्व में तथा डॉ. अराधना कुमारी सिंह एवं अन्य संकाय सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में एजेंटिक एआई फ्रेमवर्क, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, साइबर सुरक्षा और सॉफ्टवेयर विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एजेंटिक एआई के अनुप्रयोगों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने हैंड्स-ऑन सत्र के माध्यम से आधुनिक एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यशाला में बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया।

Post navigation

Previous यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
Next कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

Related Stories

हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 

July 13, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल

July 13, 2026
डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र

July 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
× Popup Image

Recent Posts

  • हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल
  • डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र
  • आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना
  • सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

You may have missed

हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हजयात्रा के संपन्न होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट 

July 13, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल

July 13, 2026
डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र

July 13, 2026
आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना

July 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.