रायपुर, 11 जुलाई।


रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सदस्य एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 100 पौधों का पौधारोपण एवं पॉटलक पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60–70 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने 100 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद आयोजित पॉटलक पिकनिक में सभी ने अपने-अपने व्यंजन साझा किए, विभिन्न मनोरंजक खेल खेले और आपसी मेलजोल व पारिवारिक वातावरण का आनंद लिया।
क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधों की देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।
क्लब की सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच सौहार्द, टीम भावना और मजबूत रिश्तों को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम की चेयरपर्सन रोटेरियन रेनू मित्तल ने पर्यावरण संरक्षण एवं सदस्य एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

